{"_id":"6ae7a7b1e17986d99405633c","slug":"the-youth-festival-will-provide-an-opportunity-to-showcase-talent-in-folk-art-and-literature-basti-news-c-207-1-bst1005-170840-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: युवा उत्सव में लोककला व साहित्य में प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: युवा उत्सव में लोककला व साहित्य में प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर
विज्ञापन
बस्ती। लोककला, संगीत, नाटक और साहित्य के क्षेत्र में युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के लिए चार नवंबर को जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से जीआईसी के बहुउद्देशीय हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगा
इसमें 15 से 29 वर्ष तक के युवा विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ ही जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को मंडल स्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
जिला युवा कल्याण अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि इस वर्ष युवा उत्सव की थीम ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ रखी गई है। प्रतियोगिता में लोकनृत्य समूह, लोकगीत समूह, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और कविता लेखन विधाओं को शामिल किया गया है। प्रतिभागियों की आयु 17 अगस्त 2026 को 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। लोकनृत्य समूह में अधिकतम 10 प्रतिभागी पांच से आठ मिनट की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
लोकगीत समूह में 10 प्रतिभागियों के साथ तीन संगतकर्ता शामिल हो सकेंगे। इसके लिए आठ से 10 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति सात मिनट की होगी। इसमें हिंदी और अंग्रेजी भाषा में प्रस्तुति दी जा सकेगी। पेंटिंग और कविता लेखन प्रतियोगिताएं भी हिंदी और अंग्रेजी विषयों में आयोजित होंगी।
इच्छुक युवा माय भारत एप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। कार्यक्रम के दिन मौके पर पहुंचकर भी पंजीकरण की सुविधा रहेगी। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि आयोजन की तैयारियों और प्रतिभागियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।