फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Survey of rain-damaged crops begins; compensation to be provided for 33% damage.

Basti News: बारिश से बर्बाद फसलों का सर्वे शुरू, 33 क्षति पर मिलेगा मुआवजा

Mon, 02 Nov 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Survey of rain-damaged crops begins; compensation to be provided for 33% damage.
बस्ती। बारिश से धान समेत अन्य फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए प्रशासन ने सर्वे शुरू करा दिया है। जिले की चारों तहसीलों में लेखपाल और कानूनगो की टीमें गांव-गांव जाकर फसल क्षति का जायजा ले रही हैं। सर्वे रिपोर्ट दो दिन में मिलने के बाद प्रभावित किसानों को नियमानुसार फसल क्षतिपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम ज्ञान चंद्र गुप्ता ने बताया कि सभी तहसीलों के एसडीएम को सर्वे के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मंगलवार तक रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। सर्वे में जिन किसानों की 33 प्रतिशत से अधिक फसल बर्बाद हुई होगी, उन्हें प्रभावित क्षेत्रफल के आधार पर आपदा राहत से क्षतिपूर्ति दी जाएगी। सर्वे में धान की फसल को हुए नुकसान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रभावित किसानों को सरकारी क्षतिपूर्ति के साथ फसल बीमा का लाभ दिलाने की भी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। अभी किसी भी तहसील से सर्वे रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। कृषि विभाग के अनुसार, दो दिनों में 30 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई थी। इससे पककर तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed