फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Operators fail to remove dilapidated hoardings and old stands, notices prove ineffective, danger persists.

Basti News: जर्जर होर्डिंग और पुराने स्टैंड नहीं हटाते धंधेबाज...नोटिस बेअसर, खतरा बरकरार

Mon, 02 Nov 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Operators fail to remove dilapidated hoardings and old stands, notices prove ineffective, danger persists.
कंपनीबाग के पास जर्जर होर्डिंग स्टैंड। संवाद
बस्ती। अवैध होर्डिंग और फ्लैक्स से समूचा शहर पाट दिया गया है। शहर के प्रमुख चौराहों और मुख्य सड़कों के किनारे लगाए गए जर्जर लोहे के फ्रेम बदले नहीं जा रहे हैं। बड़े साइज के होर्डिंग भी पुराने होने पर नहीं हटाए जाने से खतरा बना हुआ है। कार्रवाई के नाम पर नगर पालिका की तरफ से यदा-कदा नोटिस देकर इतिश्री कर ली जा रही है। धंधेबाजों पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन




नगर पालिका क्षेत्र में 135 होर्डिंग स्थल चिह्नित हैं। इनके अलावा 40 यूनिपोल लगवाए गए हैं। इन्हें आठ एजेंसियों को आवंटित किया गया है। चिह्नित स्थलों पर लगाए गए होर्डिंग स्टैंड काफी पुराने हो चुके हैं। लोहे के फ्रेम जर्जर होकर नीचे की तरफ लटक गए हैं। इसे बदलने के बजाय जुगाड़ से सीधा करके इस पर बड़े साइज में फ्लैक्स लगा दिए जा रहे हैं। भीड़-भाड़ वाले चौक-चौराहों पर जर्जर फ्रेम से खतरे का सामान बन गए हैं। कुछ जगहों पर पुराने होर्डिंग भी नहीं हटाए गए हैं। हवा के झोंकों से इनके उखड़ने का डर बना रहता है। अभियान के दौरान जर्जर फ्रेम हटवाने पर ध्यान नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन




शहर के फव्वारा तिराहा, शास्त्री चौक, रौता चौराहा, रोडवेज, अस्पताल चौराहा, रेलवे स्टेशन चौराहा, बड़ेवन समेत कई जगहों पर होर्डिंग फ्रेम जर्जर अवस्था में नीचे की तरफ लटक रहे हैं। प्रचार एजेंसियां इन्हें बदलने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाती है। यूनिपोल का भी मरम्मत समय भीतर नहीं किया जाता है। तेज आंधी-तूफान आने पर शहर के प्रमुख जगहों पर होर्डिंग उखड़कर उड़ते हुए देखा जाता है। इसकी चपेट में आकर अक्सर कोई न कोई राहगीर घायल होरा रहता है। बावजूद इसके सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं कराए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूची तैयार करने तक सिमटी कार्रवाई
अनधिकृत रूप से विज्ञापन प्रसारित करने का खेल समूचे शहर में चल रहा है। होर्डिंग माफिया मनमाना ढंग से वर्जित स्थलों पर भी फ्लैक्स लगा रहे हैं। होर्डिंग लगाने के चक्कर में बांस के अस्थायी स्टैंड तक बना दिए जा रहे हैं। बावजूद इसके नगर पालिका ठोस कार्रवाई करने से परहेज करती है। हर साल नगर पालिका की ओर से अवैध प्रचार एजेंसियों को सूचीबद्ध किया जाता है। कुछ संचालकों को नोटिस भी थमाई जाती है। मगर इसके बाद जिम्मेदार चुप हो जाते हैं। इससे होर्डिंग के धंधेबाजों का हौसला बुलंद रहता है। उन्हें कार्रवाई का कोई भय नहीं रहता है। शहर के डिवाइडरों से लेकर बाजार और चौक-चौराहों पर लगातार होर्डिंग लगवाते रहते हैं।


कोट:

खराब मौसम की वजह से कार्रवाई में विलंब हो रहा है। अवैध होर्डिंग के खिलाफ जल्द अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है। इस बार अवैध संचालकों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। अभियान के दौरान फ्रेम की गुणवत्ता भी परखी जाएगी। अनधिकृत फ्रेम उखाड़कर नष्ट कराए जाएंगे। -अंगद गुप्ता, ईओ, नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed