फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Team reached firecracker warehouses; safety arrangements were inspected.

Basti News: पटाखों के गोदामों में पहुंची टीम, जांचे गए सुरक्षा के इंतजाम

Mon, 02 Nov 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Team reached firecracker warehouses; safety arrangements were inspected.
बस्ती। दिवाली के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। पटाखों के थोक विक्रेताओं के गोदामों की जांच शुरू कर दी गई है। रविवार को एडीएम ज्ञानचंद गुप्ता और एएसपी श्यामकांत के नेतृत्व में टीम ने पांडेय बाजार क्षेत्र के कई थोक विक्रेताओं के गोदाम के सुरक्षा के इंतजाम का जायजा लिया। स्टॉक रजिस्टर से लेकर पटाखों की उपलब्धता की जांच के साथ सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम भी परखे गए।
विज्ञापन

पटाखे के थोक कारोबारियों को भंडारण और स्टॉक रजिस्टर दुरुस्त रखने की हिदायत दी गई। गोदाम को आबादी क्षेत्र से दूर रखने के निर्देश दिए गए। लाइसेंस की भी जांच की गई। कहा गया कि बगैर लाइसेंस के पटाखों का कारोबार अवैध माना जाएगा। पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई होगी। इसके अलावा पंजीकरण में उल्लिखित चौहद्दी के अंदर ही गोदाम और दुकान होनी चाहिए। बिजली निगम के मानक हर हाल में पूरा किए जाएगा।
विज्ञापन

गोदाम और दुकान का विद्युतीकरण में सुरक्षा के सभी मानक पूरे होने चाहिए। आग से बचाव हेतु बालू, पानी, अग्निशमन यंत्र रखने होंगे। दुकानों के आस-पास धूम्रपान न करने, निर्धारित मात्रा से अधिक आतिशबाजी सामग्री का भण्डारण न करने की भी हिदायत दी गई। इस मौके पर सीओ यातायात कुलदीप सिंह यादव, थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय, यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी के अलावा फायर टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान पर बालू-पानी रखने के निर्देश
नगर बाजार। दिवाली और छठ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। रविवार को क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने आतिशबाजी के स्टॉक, भंडारण व्यवस्था, सुरक्षा उपकरणों और स्टॉक रजिस्टर की जांच की। निरीक्षण के दौरान दुकानों पर सुरक्षा उपकरण पर्याप्त मात्रा में पाए गए। सीओ ने दुकानदारों को बालू, पानी और अग्निशमन यंत्र रखने, दुकानों के आसपास धूम्रपान पर रोक लगाने तथा निर्धारित सीमा से अधिक आतिशबाजी का भंडारण नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने को भी कहा। सीओ ने आमजन से भी आतिशबाजी करते समय सावधानी बरतने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की, ताकि त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed