फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Devotees rejoice on the occasion of Shri Krishna Janmotsav

Basti News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूम उठे श्रद्धालु

Mon, 02 Nov 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Devotees rejoice on the occasion of Shri Krishna Janmotsav
महराजगंज। हर्रैया तहसील क्षेत्र के भदावल गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आते ही श्रद्धालु भक्ति में सराबोर हो उठे। नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को बधाई देकर जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

कथाव्यास पंडित देवी प्रसाद मिश्र ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश देते हुए श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। दो नवंबर को रुक्मिणी विवाह उत्सव मनाया जाएगा। तीन नवंबर को शाम चार बजे पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा। ग्राम प्रधान रोशन अली, अमरनाथ शुक्ल, विष्णुदेव चौहान, पृथ्वी पाल दूबे, हरिशंकर सिंह आदि मौजूद रहे। संवादर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed