{"_id":"6a4ba91b743804f99e0583de","slug":"tree-plantation-schools-can-no-longer-get-away-with-mere-claims-geo-tagging-mandatory-solan-news-c-176-1-ssml1040-173337-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण : अब नहीं चलेगा स्कूलों का झांसा,\nकरनी होगी जियो-टैगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण : अब नहीं चलेगा स्कूलों का झांसा, करनी होगी जियो-टैगिंग
Mon, 06 Jul 2026 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान के तहत हर बच्चे को लगाना होगा पौधा
सभी स्कूलों को 30 सितंबर तक पोर्टल पर अपलोड करनी होगी जानकारी
जियो-टैगिंग से निगरानी की देनी होगी सटीक जानकारी
इस बार विद्यार्थी के बजाय स्कूल के नाम पर ही जारी होगा प्रमाण पत्र
ललित कश्यप
सोलन। प्रदेश के निजी और सरकारी स्कूलों में पौधरोपण को लेकर अब किसी भी तरह की कागजी खानापूर्ति करना या झांसा नहीं चल सकेगा। इस बार पौधरोपण अभियान को पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल बनाने की तैयारी की गई है। इसके तहत पहली बार लगाए गए पौधों की जियो-टैगिंग की जाएगी, जिससे पौधों की सटीक लोकेशन और उनकी संख्या की वास्तविक निगरानी हो सकेगी।
प्रदेश भर में एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इस अभियान के तहत स्कूल में पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे को अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाना होगा। अभियान से जुड़ी सभी गतिविधियों और जानकारियों को मिशन लाइफ ईको क्लब पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा। कार्यक्रम के जिला समन्वयक भूपिंद्र सिंह ने बताया कि सभी सरकारी और निजी स्कूलों को ईको क्लब की गाइडलाइन और नोटिफिकेशन को अपलोड़ करना अनिवार्य होगा। इस विशेष अभियान को 30 सितंबर 2026 से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। पहली बार पूरी गतिविधियों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इसकी जियो टेगिंग भी होगी।
इनसेट
इस बार स्कूलों को मिलेगा प्रमाण पत्र
इस साल की व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव किया गया है। पौधरोपण के सफल समापन के बाद इस बार प्रमाण पत्र बच्चों के व्यक्तिगत नाम पर न देकर, सीधे संबंधित स्कूल के नाम पर जारी किया जाएगा। वहीं, जिला उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा, रीता गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को इस अभियान में अनिवार्य रूप से भाग लेने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के आधार पर सभी स्कूलों को हर छोटी-बड़ी जानकारी पोर्टल पर साझा करनी होगी, जिसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।