{"_id":"6a4bad238aa55b09940d8aff","slug":"pensioners-will-be-forced-to-launch-an-agitation-if-their-demands-are-not-met-by-july-31-solan-news-c-176-1-ssml1040-173356-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 31 जुलाई तक मांगें न मानीं, तो आंदोलन को मजबूर होंगे पेंशनर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 31 जुलाई तक मांगें न मानीं, तो आंदोलन को मजबूर होंगे पेंशनर्स
Mon, 06 Jul 2026 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ अर्की इकाई की बैठक के दौरान मौजूद संघ के सदस्य। स्रोत : संघ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ अर्की में हुई इकाई की बैठक
अर्की (सोलन)। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ अर्की इकाई की एक अहम बैठक सोमवार को लोक निर्माण विश्राम गृह अर्की में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता महासंघ के प्रधान कृष्ण चंद्र शर्मा ने की, जिसमें क्षेत्र के सभी पेंशनरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी समस्याओं व मांगों पर चर्चा की।
बैठक के बाद जानकारी देते हुए महासंघ के महासचिव अनिल शर्मा ने बताया कि सरकार के ढुलमुल रवैये को लेकर पेंशनरों में गहरा असंतोष है। सरकार ने अभी तक पेंशनरों की 14 सूत्री लंबित मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने सरकार को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि यदि सरकार 31 जुलाई तक पेंशनरों की सभी जायज मांगों को नहीं मानती है, तो पेंशनर्स एक बार फिर से आंदोलन की राह पकड़ने पर मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने सरकार से पुरजोर आग्रह किया कि समय रहते इन लंबित मांगों का निपटारा किया जाए ताकि बुजुर्ग पेंशनरों को सड़कों पर न उतरना पड़े। इस मौके पर मौजूद जिला अध्यक्ष बाबूराम ठाकुर ने भी पेंशनरों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी संघर्ष समिति सरकार से पेंशनरों के हक और मांगें मनवाने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पेंशनरों के योगदान को देखते हुए सरकार इस विषय पर अवश्य ही सकारात्मक विचार करेगी और जल्द ही कोई ठोस निर्णय लेगी।