{"_id":"6a4ba00977c5bb530704a1ff","slug":"sunil-badi-from-zirakpur-and-wrestler-chetan-from-kanda-won-the-chhoti-mali-junior-wrestling-title-solan-news-c-176-1-ssml1040-173313-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जीरकपुर के सुनील बड़ी और कंडा के पहलवान चेतन ने जीती छोटी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जीरकपुर के सुनील बड़ी और कंडा के पहलवान चेतन ने जीती छोटी माली
Mon, 06 Jul 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
कसौली में मेले के दौरान आयोजित कुशती प्रतियोगिता के दौरान भिड़ते पहलवान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसौली में अलखदाता मेले में पहलवानों ने दिखाया दम
लुधियाना के 9 वर्षीय फतेहवीर ने भी अखाड़े में जीती वाहवाही
सुहावने मौसम के बीच पर्यटकों ने भी उठाया कुश्ती का लुत्फ
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। कसौली के धर्मपुर में मेला कमेटी द्वारा वार्षिक अलखदाता मेले और विशाल दंगल का आयोजन किया गया। मेला कमेटी के चेयरमैन राजकुमार सिंगला की अध्यक्षता में इस दंगल में स्थानीय व बाहरी राज्यों के पहलवानों ने अपने अखाड़े का जौहर दिखाया। कसौली के धुंध भरे सुहावने मौसम के बीच बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने इस दंगल का जमकर लुत्फ उठाया।
दंगल का मुख्य आकर्षण बड़ी और छोटी माली के मुकाबले रहे। इसमें बड़ी माली का फाइनल मुकाबला सुनील जीरकपुर और अजयदीप के बीच हुआ। दोनों पहलवानों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में सुनील जीरकपुर ने शानदार दांव खेलते हुए अजयदीप को हराकर बड़ी माली का खिताब अपने नाम किया। मेला कमेटी की ओर से उन्हें 25,000 रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। छोटी माली में हिमाचल प्रदेश के पहलवानों के बीच हुए इस कड़े मुकाबले में चेतन कंडा और सूरज बोहली आमने-सामने थे। चेतन कंडा ने सूरज को पटखनी देकर छोटी माली का खिताब जीता। उन्हें कमेटी द्वारा 11,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
इनसेट
नन्हें पहलवानों ने जीता दिल
दंगल की शुरुआत 9-10 वर्ष के बच्चों और जूनियर पहलवानों के मुकाबलों से हुई। धर्मपुर के गोविंद पहलवान और मनु पहलवान एकेडमी जगजीतनगर के बच्चों ने अखाड़े में बेहतरीन हुनर दिखाया। इस दौरान पंजाब के लुधियाना से अपने परिवार के साथ कसौली घूमने आया एक सिख बच्चा, फतेहवीर सिंह चिम्मा, दंगल देखकर खुद को रोक नहीं पाया। उसने परिवार से कुश्ती लड़ने की जिद की। अखाड़े में उतरकर फतेहवीर ने धर्मपुर के संतोष को कड़ी टक्कर दी और यह मुकाबला बराबरी पर छूटा। फतेहवीर के माता-पिता हैप्पी चिम्मा और हरप्रीत कौर चिम्मा ने बताया कि बच्चे की रुचि को देखते हुए वे अब उसे कुश्ती एकेडमी में डालेंगे।
विज्ञापन
इनसेट
पर्यटकों की भारी भीड़, जमकर हुई खरीदारी
कसौली में पर्यटकों का हुजूम उमड़ा हुआ था। मेले में बच्चों ने झूलों, जंपिंग और नैनो कार का खूब आनंद लिया। वहीं, मेले के बाजार में सजी विभिन्न प्रकार की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस सफल आयोजन के अवसर पर हिमांशु गुप्ता, विक्रम ठाकुर, विकास अग्रवाल, मनोहर लाल, नागेंद्र ठाकुर, नितिन बंसल, करण समेत अन्य लोग उपस्थित रहे