पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kasauli murder case: Police solve murder mystery in 4 hours; wife and accomplice arrested.

कसौली हत्या मामला: पुलिस ने 4 घंटे में सुलझाया हत्या की गुत्थी, पत्नी और साथी गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2026 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 06 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
फालोअप
विज्ञापन

दोनों आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा, पूछताछ शुरू
सोलन पुलिस की त्वरित कार्रवाई, स्टेट फॉरेंसिक लैब की टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य
दोनों आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा, पूछताछ शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कसौली के जोहड़ पटियाला गांव में नेपाल मूल के एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। पुलिस ने बिना किसी शुरुआती सुराग वाले इस मामले को महज 4 घंटे में सुलझा लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 40 वर्षीय रूप लाल के रूप में हुई है। वह नेपालगंज, नेपाल का मूल निवासी था। रूप लाल पिछले तीन महीनों से जोहड़ पटियाला में मजदूरी करता था। वह अपनी पत्नी के साथ वहां रहता था। 4 जुलाई की शाम रूप लाल अपने साढ़ू को छोड़ने घर से निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया। 5 जुलाई की सुबह कच्ची सड़क के नीचे झाड़ियों में उसका खून से लथपथ शव मिला। स्थानीय निवासी बलदेव के बयान पर पुलिस थाना धर्मपुर में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

चन्द्रा का साथी 35 वर्षीय चक्रा बहादुर कामी जिला सल्याण, नेपाल का निवासी है। वह वर्तमान में बीटीएम अपार्टमेंट कुमारहट्टी, सोलन में रहता था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चक्रा बहादुर को कुमारहट्टी से दबोच लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों ने आपसी साजिश के तहत रूप लाल को रास्ते से हटाया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। हत्या के कारणों का खुलासा पूछताछ के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और सहयोगी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सोलन टी एसडी वर्मा ने जांच की जानकारी दी। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और वैज्ञानिक साक्ष्यों का उपयोग किया। मृतक की 26 वर्षीय पत्नी चन्द्रा चलाउने को हिरासत में लिया गया। वह खजुरा नेपालगंज की मूल निवासी है। कड़ाई से पूछताछ में चन्द्रा ने अपने साथी चक्रा बहादुर कामी की संलिप्तता बताई।
साजिश और रिमांड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed