{"_id":"6a4b963429b48ae413008a17","slug":"three-arrested-with-chitta-in-two-separate-cases-1120-grams-of-chitta-recovered-solan-news-c-176-1-ssml1040-173346-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दो अलग-अलग मामलों में चिट्टे के साथ 3 गिरफ्तार, 11.20 ग्राम चिट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दो अलग-अलग मामलों में चिट्टे के साथ 3 गिरफ्तार, 11.20 ग्राम चिट्टा बरामद
Mon, 06 Jul 2026 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले मामले में वाकनाघाट के होटल में रेड, 7.03 ग्राम चिट्टा बरामद
दूसरे मामले में शहर में एक युवक से बरामद किया 4.17 ग्राम चिट्टा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन पुलिस की विशेष जांच इकाई ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुस्तैदी दिखाते हुए दो अलग-अलग मामलों में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुल 11.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया है और इस सिलसिले में शिमला जिले के रहने वाले तीन लोगों को दबोचा है।
पुलिस जानकारी के अनुसार पहला मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाकनाघाट के पास एक होटल में दबिश दी। होटल के कमरे की तलाशी लेने पर वहां ठहरे दो व्यक्तियों के कब्जे से 7.03 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसमें पुलिस ने ललित गरेक निवासी गांव पमलाई डाकघर थानाधार, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला और संदीप वर्मा निवासी गांव शथला डाकघर बीरगढ़ तहसील कुमारसैन जिला शिमला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सोलन सदर में युवक से 4.17 ग्राम चिट्टा बरामद
सोलन। जिला पुलिस की विशेष टीम ने एक और गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को काबू किया। तलाशी के दौरान युवक के पास से 4.17 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इसमें राजेश कुमार निवासी गांव जरींड डाकघर धार गौरा तहसील रामपुर जिला शिमला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोट
एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि दोनों मामले दर्ज कर लिए गए हैं। जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस की पूछताछ कर रही है।