पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pension issues of ex-servicemen resolved in Nalagarh; 20 cases settled on the spot.

Solan News: नालागढ़ में पूर्व सैनिकों की पेंशन समस्याओं का समाधान, 20 मामले मौके पर निपटाए

Mon, 06 Jul 2026 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 06 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Pension issues of ex-servicemen resolved in Nalagarh; 20 cases settled on the spot.
लीग कार्यालय नालागढ़ में पूर्व सैनिक पेंशनर्स लीग के अध्यक्ष शिवलाल वर्मा तथा वेलफेयर ऑर्गेनाइज
जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के वेलफेयर ऑर्गनाइजर ने सुनीं शिकायतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के पूर्व सैनिक सामुदायिक भवन स्थित पूर्व सैनिक लीग कार्यालय में सोमवार को एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण बोर्ड सोलन से आए वेलफेयर ऑर्गनाइजर वीरेश कुमार ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की पेंशन से जुड़ी विभिन्न समस्याएं सुनीं।
शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर लगभग 30 पेंशनर्स पहुंचे थे, जिनमें से करीब 20 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि शेष बची समस्याओं को भी जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। बीबीएन क्षेत्र के लोगों को नहीं लगाने पड़ेंगे सोलन के चक्कर
विज्ञापन

वेलफेयर ऑर्गनाइजर वीरेश कुमार ने बताया कि नालागढ़ और बीबीएन (बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़) क्षेत्र के पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को अपनी पेंशन संबंधी दिक्कतों के लिए बार-बार जिला मुख्यालय सोलन न जाना पड़े, इसी उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि वे समय-समय पर नालागढ़ आकर खुद लोगों की समस्याएं सुनते हैं, जिससे अधिकांश मामलों का निपटारा स्थानीय स्तर पर ही हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
पूर्व सैनिक लीग ने जताया आभार
इस मौके पर पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष शिव लाल वर्मा ने जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से घर के नजदीक ही पेंशनर्स की समस्याओं का हल हो रहा है, जिससे बुजुर्ग पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed