Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   priya sundareshan elected arizona senate president

डेमोक्रेट्स ने रचा इतिहास: भारतीय मूल की प्रिया सुंदरेशन बनीं एरिजोना सीनेट अध्यक्ष, कैसे मारी बाजी?

Sat, 07 Nov 2026 10:01 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, वाशिंगटन।
पीटीआई, वाशिंगटन। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 07 Nov 2026 10:01 PM IST
सार

भारतीय मूल की प्रिया सुंदरेशन को एरिजोना सीनेट का प्रेसिडेंट चुना गया है। इस जीत के साथ डेमोक्रेटिक पार्टी ने 60 साल बाद राज्य की विधायिका और गवर्नर पद पर एक साथ नियंत्रण पाया है। एमआईटी और एरिजोना यूनिवर्सिटी से पढ़ीं प्रिया सुंदरेशन विज्ञान आधारित फैसलों और जनता के अधिकारों की पैरोकार हैं। उन्होंने इस चुनाव नतीजे को जनता का ऐतिहासिक बदलाव बताया है और काम में जुटने की बात कही है।
 

विज्ञापन
priya sundareshan elected arizona senate president
प्रिया सुंदरेशन, एरिजोना सीनेट प्रेसिडेंट - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय मूल की प्रिया सुंदरेशन एरिजोना सीनेट की नई प्रेसिडेंट चुन ली गई हैं। 42 साल की प्रिया सुंदरेशन पिछले तीन कार्यकाल से एरिजोना सीनेट की सदस्य हैं। इससे पहले वे सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता के रूप में काम कर रही थीं। एरिजोना में 60 साल बाद ऐसा हुआ है जब डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट, हाउस और गवर्नर हाउस तीनों पर एक साथ कब्जा किया है। अपनी इस जीत के बाद उन्होंने कहा कि वे राज्य के हर एक नागरिक के लिए काम करेंगी, चाहे उन्होंने किसी को भी वोट दिया हो।
विज्ञापन


60 साल बाद इतिहास बदला, डेमोक्रेट्स ने कैसे बनाई बढ़त?
एरिजोना की राजनीति में यह एक बहुत बड़ा मोड़ माना जा रहा है। छह दशकों के लंबे समय के बाद डेमोक्रेट्स के पास राज्य का पूरा नियंत्रण आया है। प्रिया सुंदरेशन ने इसे जनता का एक बड़ा फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने ऐतिहासिक बदलाव का रास्ता खोला है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि लोग इस बदलाव को अपनी रोजाना की जिंदगी में महसूस करें। उन्होंने यह भी कहा कि यह फैसला रिपब्लिकन पार्टी की 'एमएजीए' विचारधारा को जनता द्वारा खारिज करने जैसा है।
विज्ञापन


कौन हैं प्रिया सुंदरेशन?
प्रिया सुंदरेशन का जन्म एरिजोना के टूसन शहर में एक भारतीय-अमेरिकी परिवार में हुआ था। उन्होंने साल 2006 में प्रसिद्ध संस्थान एमआईटी (एमआईटी) से केमिकल इंजीनियरिंग में बीएससी की डिग्री ली। इसके बाद साल 2011 में उन्होंने एरिजोना यूनिवर्सिटी से कानून (जेडी) और नेचुरल रिसोर्स इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की। राजनीति में आने से पहले वे एरिजोना यूनिवर्सिटी में कानून पढ़ाती थीं। उन्होंने एनवायरनमेंटल डिफेंस फंड के साथ जुड़कर पर्यावरण संरक्षण के लिए भी काफी काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान के खिलाफ खोला नया मोर्चा: 20 अधिकारियों की टीम करेगी निगरानी; क्या है आयरन गेट प्लान?


क्या है प्रिया सुंदरेशन की सोच?
प्रिया सुंदरेशन ने अपने करियर में मतदाता सुरक्षा और चुनाव क्षेत्रों के परिसीमन पर काफी काम किया है। उन्होंने एरिजोना डेमोक्रेटिक पार्टी के अंदर वोटिंग अधिकारों की रक्षा के लिए अभियानों का नेतृत्व किया है। एमआईटी से इंजीनियरिंग और एरिजोना यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई करने के कारण वे राजनीति में वैज्ञानिक सोच की वकालत करती हैं। उनका मानना है कि सरकार के फैसले आंकड़ों और विज्ञान पर आधारित होने चाहिए। वे पहली बार नवंबर 2022 में एरिजोना सीनेट के लिए चुनी गई थीं।

आगे क्या करेंगी प्रिया सुंदरेशन?
प्रेसिडेंट बनने के बाद प्रिया सुंदरेशन ने कहा कि अब काम करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य मकसद जनता के जीवन को बेहतर बनाना है। वे राज्य के संसाधनों के सही इस्तेमाल और सभी नागरिकों को समान अधिकार दिलाने के लिए काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed