{"_id":"6a4bd677038c21c1220835fc","slug":"video-vinita-and-dr-namisha-sworn-in-presidents-rotary-club-and-inner-wheel-respectively-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"विनीता ने रोटरी क्लब और डॉ. नमिषा ने इनरव्हील के अध्यक्ष पद की ली शपथ, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनीता ने रोटरी क्लब और डॉ. नमिषा ने इनरव्हील के अध्यक्ष पद की ली शपथ, VIDEO
गाजीपुर शहर के बंशीबाजार स्थित एक होटल में रोटरी क्लब का 72वां तथा इनरव्हील क्लब का 35वां संयुक्त पदग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा की सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने विनीता सिंह को रोटरी क्लब तथा डॉ. नमिषा जायसवाल को इनरव्हील क्लब के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। वर्ष 2025-26 में बेहतरीन सहयोग के लिए कई सदस्यों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विनीता सिंह, डॉ. उमेशचंद्र राय, अरविंद कुमार शर्मा, सैयद जीशान जिया, असित सेठ, विनय कुमार सिंह, सीपी चौबे, विनीत चौहान, संजय राय, डॉ. सानंद सिंह, संजर नासिर, राजेश प्रसाद, डॉ. सानंद सिंह और डायरेक्टर क्लब सर्विस संजीव कुमार सिंह को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष विनीता सिंह तथा सचिव सुमन सर्राफ को रोटरी कॉलर पहनाकर एवं मुख्य अतिथि के हाथों रोटरी इंटरनेशनल का चार्टर सौंपकर आधिकारिक रूप से अध्यक्ष तथा सचिव का उत्तरदायित्व सौंपा गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष विनीता सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब गाजीपुर के 72 वर्षों के इतिहास में महिला अध्यक्ष बनने पर उन्हें गर्व है। उन्होंने मुख्य अतिथि डॉ. संगीता बलवंत सहित उनके पति डॉ. अवधेश कुमार को रोटरी पिन पहनाकर मानद सदस्य के तौर पर क्लब में शामिल किया। इसके अतिरिक्त भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक जीके सिंह, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रीय महाप्रबंधक विनय शंकर, व्यवसायी अरविंद सिंह, दामिनी सिंह तथा डॉ. शिवम् राय को रोटरी पिन पहनाकर क्लब की सदस्यता प्रदान की गई। होटल के महाप्रबंधक अशोक दुबे को उनके सहयोग के लिए स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इनरव्हील क्लब की निवर्तमान अध्यक्ष राजश्री सिंह ने वर्ष 2025-26 में क्लब की तरफ से किए गए सामाजिक कार्यों एवं बेहतरीन सहयोग के लिए क्लब की सदस्य विनीता सिंह, मंजू सेठ, सुमन सर्राफ, साक्षी जायसवाल, डॉ. नमिषा जायसवाल, रूबी संजर, सरिता सेठ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन उमेशचंद्र राय तथा स्वागत भाषण विनय कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि का परिचय संतोष कुमार वर्मा ने कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।