Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kullu News
›
Kullu: Chandra Pradhan becomes the President of Municipal Council Manali, Ward No. 1 councilor Thakur Das gets the responsibility of Vice President
{"_id":"6a4b7738f009f7b7c00b0631","slug":"video-kullu-chandra-pradhan-becomes-the-president-of-municipal-council-manali-ward-no-1-councilor-thakur-das-gets-the-responsibility-of-vice-president-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: चंद्रा पधान बनीं नगर परिषद मनाली की अध्यक्ष, वार्ड नंबर एक के पार्षद ठाकुर दास को मिला उपाध्यक्ष का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: चंद्रा पधान बनीं नगर परिषद मनाली की अध्यक्ष, वार्ड नंबर एक के पार्षद ठाकुर दास को मिला उपाध्यक्ष का जिम्मा
Ankesh Dogra
Updated Mon, 06 Jul 2026 03:06 PM IST
Link Copied
नगर परिषद मनाली को नया नेतृत्व मिल गया है। भाजपा समर्थित पार्षद चंद्रा पधान को नगर परिषद मनाली का अध्यक्ष तथा ठाकुर दास को उपाध्यक्ष चुना गया। दोनों पदाधिकारियों को एसडीएम मनाली गुंजीत सिंह चीमा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूर्ण बहुमत के बावजूद भाजपा में सहमति नहीं बनी। परिणामस्वरूप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कार्यकाल ढाई वर्ष का रहेगा। ढाई साल बाद शेष कार्यकाल में मनोज लारजे अध्यक्ष और ईशा उपाध्यक्ष का जिम्मा संभालेंगे। नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने सातों वार्डों में शानदार जीत दर्ज कर नगर परिषद पर पूर्ण बहुमत हासिल किया था। इसी बहुमत के आधार पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रा पधान ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता मनाली शहर के समग्र विकास को नई गति देना होगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन नगरी मनाली की पहचान को बनाए रखने के लिए शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। नगर परिषद स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी ताकि स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेहतर वातावरण मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि माल रोड पर अवैध रूप से कारोबार करने वाले तथा बिना अनुमति पर्यटकों को गाइड करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पार्किंग व्यवस्था के समाधान के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे। बढ़ते पर्यटन और वाहनों की संख्या को देखते हुए नई पार्किंग सुविधाओं के विकास तथा मौजूदा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपाइयों ने शहर मेम ढ़ोल नगाड़ों के साथ विजय रैली निकाली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।