{"_id":"6a4b1a5bfba75982ed00682b","slug":"video-congress-dominates-guruharsahai-municipal-council-elections-winning-13-out-of-15-wards-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुहरसहाय नगर काउंसिल चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 15 में से 13 वार्डों पर जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुहरसहाय नगर काउंसिल चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 15 में से 13 वार्डों पर जीत
गुरुहरसहाय नगर काउंसिल चुनाव के घोषित नतीजों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 में से 13 वार्डों पर कब्जा जमाया। वहीं शिरोमणि अकाली दल (बादल) को दो वार्डों में जीत हासिल हुई। चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया।
कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 1 से महिंदर कौर, वार्ड 2 से रजिंदर कुमार, वार्ड 3 से गुरमीत कौर, वार्ड 4 से विक्टर जॉन, वार्ड 5 से किरण बाला, वार्ड 7 से एकता रानी, वार्ड 8 से सोनू कुमार, वार्ड 9 से चंद्र रेखा, वार्ड 11 से सुषमा रानी, वार्ड 12 से बृज भूषण, वार्ड 13 से सुनीता रानी, वार्ड 14 से हरमीत सिंह और वार्ड 15 से सोहन सिंह विजयी रहे।
शिरोमणि अकाली दल (बादल) के उम्मीदवारों ने वार्ड नंबर 6 से रविंद्र कुमार और वार्ड नंबर 10 से राजविंदर सिंह ने जीत दर्ज की।
चुनाव में सबसे बड़ी जीत कांग्रेस के वार्ड नंबर 9 की उम्मीदवार चंद्र रेखा ने 503 मतों के अंतर से हासिल की, जबकि वार्ड नंबर 12 से बृज भूषण 467 मतों और वार्ड नंबर 14 से हरमीत सिंह 400 मतों के अंतर से विजयी रहे। दूसरी ओर सबसे कांटे का मुकाबला वार्ड नंबर 2 में रहा, जहां कांग्रेस के रजिंदर कुमार ने केवल 21 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। परिणामों से स्पष्ट है कि इस बार गुरुहरसहाय नगर काउंसिल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।