बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Kejriwal's guarantee of a drug-free Punjab has failed, the government is busy with jokes and theatrics: Kewal Singh Dhillon

केजरीवाल की नशा-मुक्त पंजाब की गारंटी फेल, चुटकुलों और ड्रामेबाज़ी में व्यस्त सरकार: केवल सिंह ढिल्लों

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 08:31 AM IST
Kejriwal's guarantee of a drug-free Punjab has failed, the government is busy with jokes and theatrics: Kewal Singh Dhillon
होशियारपुर जेल मामला सरकार के काम दिखा रहा, पंजाब कांग्रेस आंतरिक कलह और नेतृत्व की लड़ाई में उलझ मुद्दों से भटकी जालंधर। भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने जालंधर में मीडिया से बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि साढ़े चार साल बीत जाने के बावजूद पंजाब से नशा खत्म करने की गारंटी पूरी तरह खोखली साबित हुई है। बल्कि नशे का प्रवाह पहले से कई गुना बढ़ गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि चुनावों से पहले अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से वादा किया था कि राज्य से नशा केवल तीन महीनों में जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल बाद भी नशा खत्म होना तो दूर की बात है, बल्कि बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी नशे की भेंट चढ़ रही है और सरकार का ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान पूरी तरह विफल हो चुका है। होशियारपुर जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट की गिरफ्तारी के मामले में प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने कहा कि जेलों में खुलेआम नशा बिकना सरकार की नाकामी को सिद्ध करता है। इसी जेल से वीडियो वायरल होना जेलों में खुलेआम मोबाइल फोन चलने का भी प्रमाण है। सरकार को सब कुछ पता होने के बावजूद वह चुटकुलों और ड्रामेबाज़ी में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि पंजाब इस समय गैंगस्टरवाद, नशे, बेरोज़गारी और बिगड़ती कानून-व्यवस्था से जूझ रहा है, जबकि मुख्यमंत्री बेंगलुरु में छुट्टियां मना रहे हैं। ढिल्लों ने तंज कसते हुए कहा कि पंजाब इस समय लावारिस हो चुका है और दिल्ली से हारे हुए घोटालेबाज़ राज्य को चला रहे हैं, जबकि जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं, वहां विकास की रफ्तार तेज है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि एक समय विकास के मामले में देश में पहले स्थान पर रहने वाला पंजाब आज 18वें स्थान पर खिसक गया है, जबकि 17वें स्थान पर रहने वाला उत्तर प्रदेश आज दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में लगातार उद्योग लग रहे हैं, कानून-व्यवस्था बेहतर है और पंजाब में फिर से खुशहाली केवल भाजपा सरकार ही ला सकती है। महिलाओं को दिए गए 1000 रुपये प्रति माह योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 51 महीनों के 51,000 रुपये देने के बजाय केवल तीन महीनों की राशि देकर सरकार केवल ड्रामेबाज़ी कर रही है, जिससे पंजाब की महिलाओं के साथ बड़े स्तर पर धोखा हुआ है। कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए ढिल्लों ने कहा कि पार्टी आंतरिक कलह और नेतृत्व की लड़ाई में उलझी हुई है तथा पंजाब के लोगों से उसका कोई सरोकार नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताते हुए कहा कि पार्टी 2027 में शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह के ‘सरकार-ए-खालसा’ के संकल्प को लेकर पंजाब में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि आज पंजाब का हर वर्ग दुखी है और लोगों के लिए एकमात्र उम्मीद भारतीय जनता पार्टी है। मनमोहन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: 4.5 क्विंटल गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, छह करोड़ है कीमत

06 Jul 2026

VIDEO: भारत-चीन व्यापार को सीमांत के व्यापारी गुंजी रवाना

06 Jul 2026

Bageshwar: दिलीप सिंह रावत का फूंका पुतला

06 Jul 2026

VIDEO: मॉलरोड से मल्लीताल तक लगा जाम, एक घंटे तक रेंगते रहे वाहन; एंबुलेंस भी फंसी

06 Jul 2026

महोबा: हाईवे पर कार-बाइक की भिड़ंत में चाचा-भतीजी की मौत

05 Jul 2026
विज्ञापन

न्यू कानपुर सिटी में काम कराने गए केडीए अफसरों को किसानों ने घेरा, पुलिस ने लिया हिरासत में

05 Jul 2026

बिठूर शिव मंदिर से चोरी दानपात्र चौबेपुर के नाना बगीचे में खाली पड़ा मिला, चोर की हुई पहचान

05 Jul 2026
विज्ञापन

Indore Viral Wedding: दुल्हन को गोद में उठाकर मंडप पर पहुंचा दूल्हा, इंदौर में अनोखी शादी का वीडियो वायरल

05 Jul 2026

Indore Viral Wedding: दुल्हन को गोद में उठाकर मंडप पर पहुंचा दूल्हा, इंदौर में अनोखी शादी का वीडियो वायरल

05 Jul 2026

लखनऊ: शहर में देर शाम आई आंधी बारिश से प्रभावित हुई बिजली व्यवस्था, कुछ जगह गिरे पेड़

05 Jul 2026

शादी से इंकार पर रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के बेटे ने महिला मित्र के सिर पर ईंट से किए ताबड़तोड़ वार, जेल गया

05 Jul 2026

लाल बंगला काजीखेड़ा में बारिश के बाद पूरी गली में भरा पानी, नगर निगम के दावों की खुली पोल

05 Jul 2026

Karnaprayag: केतन लाल प्रकरण में दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग, निकाला कैंडल मार्च

05 Jul 2026

Banka में डबल मर्डर से सनसनी, दो युवकों की गोली मारकर हत्या...अमरपुर थाना क्षेत्र में वारदात

05 Jul 2026

वायरल वीडियो से ट्रेस हुआ बाइक सवार, नंबर प्लेट पर टेप लगाकर चला रहा था वाहन

05 Jul 2026

करतारपुर फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, दंपती समेत 3 की मौत

05 Jul 2026

Pauri: पौड़ी में कांग्रेस ने निकाली परिवर्तन संकल्प यात्रा, हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर जड़े आरोप

05 Jul 2026

Meerut: भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने सेवा कार्य पखवाड़ा के तहत किया पौधारोपण कार्यक्रम

05 Jul 2026

Meerut: केएमसी हॉस्पिटल में आयोजित हुआ फिजियोथैरेपी निशुल्क शिविर

05 Jul 2026

Meerut: भारत विकास परिषद की योग शाखा ने की पूल और मैंगो पार्टी

05 Jul 2026

अलीगढ़ में कांग्रेस ने किया महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन

05 Jul 2026

गुरुग्राम में टेनिस प्रीमियर लीग, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

05 Jul 2026

Rudraprayag: ऊखीमठ में सेवा सप्ताह के तहत लगा बहुविभागीय शिविर

05 Jul 2026

लखनऊ: गोमती नगर स्थित उर्दू अकादमी में संगीत भवन अकादमी का 38 वां वार्षिक संगीत समारोह, कलाकारों ने दी प्रस्तुति

05 Jul 2026

गरियाबंद में आई बाढ़ में फंसे 14 मजदूर, किया गया रेस्क्यू

05 Jul 2026

शुक्लागंज: अतिक्रमण से गुम हो गया साइकिल ट्रैक और फुटपाथ

05 Jul 2026

न्यू पीएचसी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 65 मरीजों का हुआ इलाज

05 Jul 2026

लखनऊ: गोमती नगर स्थित भारतेंदु नाट्य अकादमी में मुरली से मातृभूमि तक नाटक का हुआ मंचन

05 Jul 2026

राष्ट्रीय पुजारी परिषद के स्थापना दिवस पर पुजारी सम्मेलन

05 Jul 2026

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और कल्याण पर हुआ मंथन

05 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed