{"_id":"6a4b1a87cbaef7508b0315cb","slug":"video-attempt-to-run-over-youth-with-scorpio-in-mohali-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोहाली में युवक पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- बहन से छेड़छाड़ का आरोप, राजनेता के गनमैनों पर शक
-बाजार से सोसाइटी तक किया पीछा, लोगों के जुटते ही आरोपी फरार
मोहाली। सेक्टर-68 स्थित एक निजी सोसायटी में शनिवार रात एक युवक पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश और उसकी बहन से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीडि़त ने आरोप लगाया कि सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार तीन-चार युवकों ने पहले बाजार से उनका पीछा किया, फिर सोसाइटी तक पहुंचकर कार रोकने का प्रयास किया। विरोध होने पर स्कॉर्पियो चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाकर युवक को कुचलने की कोशिश की। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मामले की शिकायत शनिवार को पुलिस को दी गई है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
पीडि़त मनप्रीत सिंह, जो सेक्टर-68 स्थित श्री गुरु हरसहाय सोसाइटी के निवासी हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात वह अपनी बहन के साथ बाजार से लौट रहा था। इसी दौरान एक सफेद स्कॉर्पियो ने उनका पीछा शुरू कर दिया। आरोप है कि स्कॉर्पियो में बैठे लोगों ने उनकी बहन से छेड़छाड़ करने की कोशिश भी की। मनप्रीत के अनुसार, स्थिति को भांपते हुए दोनों अपनी वरना कार में बैठकर सीधे सोसायटी पहुंच गए। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार वहां तक भी उनका पीछा करते हुए पहुंचे और रास्ते भर लगातार हॉर्न व हाई बीम लाइट देकर उनकी कार रुकवाने की कोशिश करते रहे।
कजिन ने रोकने का प्रयास किया तो चढ़ा दी कार
पीडि़त परिवार का आरोप है कि सोसाइटी पहुंचने पर उनके दो कजिन बाहर टहल रहे थे। उन्होंने स्कॉर्पियो को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक दूसरी गली से तेज रफ्तार में गाड़ी घुमाकर आया और उन पर कार चढ़ाने की कोशिश की। शोर सुनकर सोसायटी के लोग मौके पर जुट गए, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
स्कॉर्पियो में लटकी थी पुलिस की वर्दी
पीडि़त ने दावा किया कि स्कॉर्पियो के अंदर पुलिस की वर्दी टंगी हुई थी। गाड़ी के पंजीकरण नंबर की जांच करने पर पता चला कि वाहन बठिंडा के एक राजनेता के नाम पर पंजीकृत है। परिवार का आरोप है कि गाड़ी में राजनेता का गनमैन सवार थे। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
लूट की आशंका से नहीं रोकी कार
परिवार का कहना है कि घटना के समय उनके पास काफी नकदी थी। उन्हें आशंका थी कि आरोपी लूटपाट की वारदात को अंजाम देना चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने रास्ते में कई बार हॉर्न दिए जाने के बावजूद अपनी कार नहीं रोकी।
कोट्स
मनप्रीत सिंह की शिकायत मिली है। मामले में आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नए कानून के तहत निर्धारित समय सीमा में उचित कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।