{"_id":"6a4b8456faa5594090009b58","slug":"video-mla-kuldeep-dhaliwal-opposed-the-removal-of-the-film-satluj-from-ott-platforms-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: विधायक कुलदीप धालीवाल ने किया फिल्म सतलुज को ओटीटी से हटाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: विधायक कुलदीप धालीवाल ने किया फिल्म सतलुज को ओटीटी से हटाने का विरोध
आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने सोमवार को अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित फिल्म 'सतलुज' को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाए जाने का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पंजाब के इतिहास और 1980-90 के दशक की घटनाओं को दबाने की कोशिश है। धालीवाल ने कहा कि मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर बनी फिल्म को पहले सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने दिया गया और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म से भी हटा दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि मानवाधिकारों से जुड़े एक व्यक्ति की कहानी लोगों तक पहुंचने से क्यों रोकी जा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार के साथ-साथ भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी दल इस मुद्दे पर अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रहे हैं। धालीवाल ने दावा किया कि पंजाब के उस दौर से जुड़े तथ्यों को इतिहास से मिटाया नहीं जा सकता। खालड़ा परिवार के हालिया बयानों का हवाला देते हुए धालीवाल ने अकाली दल और विशेष रूप से सुखबीर सिंह बादल पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विवादित रहे कुछ पुलिस अधिकारियों को राजनीतिक संरक्षण दिया गया।
धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी फिल्म 'सतलुज' की पूरी टीम, अभिनेता दिलजीत दोसांझ और निर्माताओं के साथ खड़ी है। यदि फिल्म को दोबारा रिलीज कराने के लिए कानूनी या जन आंदोलन की जरूरत पड़ी तो पार्टी हर संभव सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार की रचना पर प्रतिबंध लगाना लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के विरुद्ध है तथा इतिहास से जुड़े तथ्यों को जनता के सामने आने दिया जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।