Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jind – Humid heat had been causing discomfort since morning. Rain showers in the afternoon brought relief from the heat.
{"_id":"6a4b9463cdfe7734b50db993","slug":"video-jind-humid-heat-had-been-causing-discomfort-since-morning-rain-showers-in-the-afternoon-brought-relief-from-the-heat-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद -सुबह से उमसभरी गर्मी ने किया हुआ था परेशान. दोपहर बाद बरसे बदरा, गर्मी ने दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद -सुबह से उमसभरी गर्मी ने किया हुआ था परेशान. दोपहर बाद बरसे बदरा, गर्मी ने दिलाई राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सोमवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और शहर में हुई बारिश ने लोगों को उमसभरी गर्मी से बड़ी राहत दिलाई।
सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण लोग बेहाल रहे। हवा नहीं चलने से वातावरण में चिपचिपाहट बनी रही और लोग पसीने से तरबतर नजर आए। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और कुछ देर बाद शुरू हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बाजारों और सड़कों पर भी बारिश के दौरान लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण ली। वहीं किसानों ने भी इस बारिश को खरीफ फसलों के लिए लाभदायक बताया। मौसम में आई ठंडक के कारण शाम के समय लोगों की आवाजाही बढ़ गई और पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर रौनक देखने को मिली।
गौरतलब है कि रविवार को भी जींद शहर में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। लगातार दूसरे दिन हुई बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है तथा लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।