{"_id":"6a4b382d3b248607a1022f8e","slug":"video-gen-z-bhajan-sandhya-mandi-himachal-mr-and-miss-northern-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: हिमाचल में पहली बार Gen Z के लिए भजन संध्या, युवाओं ने भक्ति गीतों पर झूमकर दिया संस्कृति से जुड़ने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: हिमाचल में पहली बार Gen Z के लिए भजन संध्या, युवाओं ने भक्ति गीतों पर झूमकर दिया संस्कृति से जुड़ने का संदेश
Ankesh Dogra
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:14 AM IST
Link Copied
हिमाचल में बीती शाम को पहली बार जेन जी के लिए भजन संध्या का आयोजन किया गया। यह आयोजन मिस्टर एंड मिस नार्दन के ग्रैंड फिनाले के बाद 7 मील स्थित हिमाचली हवेली में किया गया। भजन संध्या में जाने-माने गायक अजय भारद्वाज, अजय चौहान, अभिषेक सोनी, कार्तिक शर्मा और गौरव कौंडल सहित अन्य गायकों ने भजन गाकर माहौल को भक्तिमयी बना दिया। मिस्टर एंड मिस नार्दन के आयोजक अमित भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जब भी इस तरह के पीजेंट होते हैं तो उसके बाद ग्रैंड पार्टियों को आयोजित किया जाता है। इस बार निर्णय लिया गया कि मिस्टर एंड मिस नार्दन के फिनाले के बाद जेन जी के लिए भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से यही प्रयास किया गया है कि जेन जी नशे जैसी कुरीति से दूर रहकर अपनी संस्कृति और सभ्यता के साथ जुड़े रहें। इस भजन संध्या में युवाओं के अभिभावकों और बुजुर्गों ने भी बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। मिस्टर एंड मिस नार्दन में भाग ले चुकी शिमला जिला की मन्नत ने बताया कि उन्हें जेन जी के लिए आयोजन भजन संध्या में शामिल होकर एक अलग ही अनुभूति का अहसास हुआ है। इस आयोजन के माध्यम से जहां बहुत से लोगों के साथ मिलना हो पाया, वहीं अपनी धार्मिक संस्कृति के बारे में जानने का मौका भी मिला। उन्होंने इस आयोजन के लिए मिस्टर एंड मिस नार्दन की पूरी टीम का आभार जताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ही युवाओं को नशे जैसी कुरीति से दूर रखने का प्रयास किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।