फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Protest held regarding farmers' issues

Raebareli News: किसानों की समस्याओं को लेकर किया गया प्रदर्शन

Sat, 18 Jul 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 18 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Protest held regarding farmers' issues
रायबरेली। विकास भवन परिसर में शुक्रवार को मासिक पंचायत आयोजित की गई। इसके बाद किसानों ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के सामने धरना दिया। यह पंचायत जिलाध्यक्ष सदाशिव पांडेय की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा, किसानों की प्रमुख मांगों में संगठन कार्यकर्ता छेदी सिंह की पत्नी मीना सिंह के बीमा दावे का तत्काल भुगतान शामिल है। उन्होंने सभी नहरों में पूरी क्षमता से पानी दौड़ाने की मांग की। किसानों ने सभी समितियों में यूरिया व डीएपी खाद उपलब्ध कराने की भी बात कही। सलोन थाना क्षेत्र में बिक रहे अवैध पशु आहार की बिक्री बंद करने की मांग उठाई गई। पूरे जनपद में अघोषित विद्युत कटौती रोकने और छतोह उपकेंद्र में कम वोल्टेज की समस्या समाप्त करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

धरना में किसानों ने छतोह-गांधी नगर मार्ग पर बनी गांव में रेलवे अंडरपास का तत्काल निर्माण कराने पर जोर दिया। इस दौरान ग्राम सभा गोपालपुर, विकास खंड डीह, तहसील सलोन में चकमार्ग संख्या 637 को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की। यह चकमार्ग पहले तहसील प्रशासन द्वारा खाली कराया गया था। इसके अतिरिक्त, ग्राम सभा बेहरा खुर्द, तहसील सदर रायबरेली में सुरक्षित भूमि पर हुए अवैध कब्जे हटाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत का संचालन मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार जायसवाल ने किया। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष लालता प्रसाद शुक्ल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाला सिंह, प्रदेश संयोजक अजय बाजपेई और भारतीय किसान विकास एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार द्विवेदी, राजाराम, बद्री प्रसाद रामपियारे, शिवहर्ष गुप्ता, ललऊ सिंह, साधना सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed