फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Subsidy available for setting up units for Peda, Jalebi, and spices.

Raebareli News: पेड़ा, जलेबी व मसाले की इकाई लगाने पर मिलेगी सब्सिडी

Sat, 18 Jul 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 18 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Subsidy available for setting up units for Peda, Jalebi, and spices.
रायबरेली। एक जिला एक उत्पाद और एक जिला एक व्यंजन योजना की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने उत्पादों की पैकेजिंग और मूल्य संवर्धन के लिए उद्योग व निफ्ट के अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। निफ्ट के संयुक्त निदेशक अमिताभ चौधरी ने उत्पादों की ऑनलाइन उपस्थिति के लिए कार्य योजना में गूगल व क्यूआर कोड शामिल करने का सुझाव दिया जिससे लोग जिले के काष्ठकला उत्पादों और मसाले, पेड़ा, जलेबी को ऑनलाइन खरीद सकें।
विज्ञापन

बैठक में उत्पादों की मार्केट स्ट्रेटेजी, कंज्यूमर कॉस्ट को शामिल करते हुए उत्पाद की रिसर्च डायग्रोसिस संबंधी रिपोर्ट तैयार करने का सुझाव दिया गया। डीएम ने कहा, काष्ठकला से संबंधित इकाई स्थापित करने पर 25 लाख तक की परियोजना लागत पर अधिकतम 25 प्रतिशत सब्सिडी की सुविधा है। इससे अधिक लागत पर 20 प्रतिशत तक सब्सिडी देय है। जिले में चयनित उत्पाद मसाले व संभावित चयनित उत्पाद पेड़ा व जलेबी की इकाइयां स्थापित करने पर 25 लाख तक 25 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। बैठक में सीडीओ अंजूलता, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, आईआईए के अध्यक्ष उदित आजाद, लघु उद्योग भारती से सुशील, प्रदेश सचिव लघु उद्योग भारती सुरेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed