फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   cm mohan yadav ucc statement only one marriage allowed to live in mp

MP News: 'एक शादी करने वाले को ही मध्यप्रदेश में रहने का अधिकार', सीएम मोहन यादव का UCC पर बड़ा एलान

Fri, 17 Jul 2026 08:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 17 Jul 2026 08:13 PM IST
सार

कटनी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में जल्द समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक प्रदेश में सभी नागरिकों के लिए समान कानून होगा और एक से अधिक विवाह करने वालों के लिए जगह नहीं होगी। सरकार मानसून सत्र में UCC विधेयक पेश करेगी।

विज्ञापन
cm mohan yadav ucc statement only one marriage allowed to live in mp
कटनी में संबोधित करते सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में UCC कानून को लेकर सियासत तेज होने वाली है। कटनी जिले के स्लीमनाबाद में पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनसभा के मंच से बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रदेश में अलग-अलग कानून नहीं चलेंगे। उन्होंने साफ कहा कि जो एक शादी करेगा, उसी को कानूनन मध्यप्रदेश में रहने का अधिकार मिलेगा। साथ ही सरकार आगामी विधानसभा सत्र में UCC कानून लाने जा रही है।
विज्ञापन


दरअसल, देश की सबसे बड़ी वाटर टनल का निरीक्षण करने कटनी जिले के स्लीमनाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रोड-शो के बाद विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण के दौरान उन्होंने समान नागरिक संहिता पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में "एक प्रदेश, एक विधान" होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के लिए अलग कानून और मुसलमानों के लिए अलग कानून क्यों हों। सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून होना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  120 फीट नीचे इंजीनियरिंग का कमाल!: कटनी की सुरंग से बदलेगा विंध्य, CM बोले- 'जमीन मत बेचिए, बदलेगी तकदीर'
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी महीने विधानसभा में प्रस्ताव आने वाला है। जो एक शादी करेगा, उसी को कानूनन मध्यप्रदेश में रहने का अधिकार रहेगा। एक से अधिक शादी करने वालों का प्रदेश में कोई स्थान नहीं होगा। हमारी सरकार यह कानून पास करेगी। जनता का समर्थन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद हमारे साथ है। मध्य प्रदेश में UCC कानून लागू होकर रहेगा। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था और सामाजिक समानता को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रस्तावित कानून प्रदेश के विकास और सुशासन की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को कटनी जिले के स्लीमनाबाद पहुंचे थे, जहां उन्होंने करीब 12 किलोमीटर लंबी देश की सबसे बड़ी भूमिगत वाटर टनल का निरीक्षण किया। इसके बाद रोड शो और जनसभा के माध्यम से उन्होंने लोगों को संबोधित किया। गौरतलब है कि 20 जुलाई से शुरू होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार UCC विधेयक पेश करने की तैयारी में है। प्रस्तावित कानून में विवाह, विवाह विच्छेद और पारिवारिक मामलों में सभी नागरिकों के लिए समान प्रावधान किए जाने का प्रस्ताव है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री कई मंचों से प्रदेश में इस कानून को लागू करने की अपनी मंशा जता चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed