{"_id":"6a5a4cf45b36fed0730cf414","slug":"cm-stumbles-while-greeting-the-public-security-personnel-shows-alertness-just-before-a-fall-katni-news-c-1-1-noi1360-4513492-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाल-बाल बचे सीएम!: जनता के अभिवादन के बीच अचानक लड़खड़ाए, सुरक्षाकर्मियों के बचाते का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल-बाल बचे सीएम!: जनता के अभिवादन के बीच अचानक लड़खड़ाए, सुरक्षाकर्मियों के बचाते का वीडियो वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Fri, 17 Jul 2026 10:25 PM IST
Link Copied
कटनी जिले के स्लीमनाबाद में मुख्यमंत्री मोहन यादव के दौरे के दौरान एक पल ऐसा आया, जिसने वहां मौजूद लोगों की सांसें थाम दीं। जनता का अभिवादन करते समय मुख्यमंत्री अचानक असंतुलित हो गए। हालांकि उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें संभाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को कटनी जिले के स्लीमनाबाद पहुंचे थे, जहां उन्होंने देश की सबसे बड़ी भूमिगत जल सुरंग का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रोड शो कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। बड़ी संख्या में सड़क के दोनों ओर मौजूद लोग उनका स्वागत कर रहे थे और मुख्यमंत्री इस दौरान पैदल चल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे कुछ क्षण के लिए लड़खड़ा गए। मुख्यमंत्री गिरते, उससे पहले ही उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें पकड़कर संभाल लिया। सुरक्षाकर्मियों की तत्परता के चलते कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और कुछ ही सेकंड में मुख्यमंत्री पूरी तरह सामान्य हो गए।
इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए फिर से लोगों का अभिवादन किया और तय कार्यक्रम के अनुसार जनसभा स्थल पहुंचे। जनसभा में मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं का उल्लेख किया और देश की सबसे बड़ी जल सुरंग परियोजना को विंध्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने आगामी विकास कार्यों और सरकार की प्राथमिकताओं पर भी विस्तार से अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री के लड़खड़ाने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि घटना में उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई और उन्होंने अपना पूरा कार्यक्रम निर्धारित समय के अनुसार पूरा करते हुए मुख्यमंत्री टीकमगढ़ के लिए हवाई मार्ग से रवाना हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।