बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Haryana's healthcare landscape is transforming due to Modi's vision and the Saini government's commitment: Aarti Singh Rao

मोदी के विजन और सैनी सरकार की प्रतिबद्धता से बदल रहा हरियाणा का स्वास्थ्य परिदृश्य: आरती सिंह राव

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Fri, 17 Jul 2026 04:54 PM IST
Haryana's healthcare landscape is transforming due to Modi's vision and the Saini government's commitment: Aarti Singh Rao
*देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन से लेकर कोरियावास मेडिकल कॉलेज तक, विकास के नए युग का हुआ शुभारंभ; इलेक्ट्रिक कार से पहुंचीं स्वास्थ्य मंत्री, मेडिकल कॉलेज परिसर में किया पौधारोपण* संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आज का दिन पूरे देश और विशेष रूप से हरियाणा के लिए ऐतिहासिक और गौरव का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी सोच के कारण हरियाणा विकास के नए अध्याय लिख रहा है। उन्होंने कहा कि जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाना और अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण भारत की तकनीकी क्षमता और हरित विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। कोरियावास स्थित महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रदेश को लगभग 1,437.79 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो नए मेडिकल कॉलेज भिवानी के पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज तथा कोरियावास के महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल की सौगात देकर हरियाणा के स्वास्थ्य क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों मेडिकल कॉलेजों में 150-150 एमबीबीएस सीटों का प्रावधान है तथा प्रथम चरण में 100-100 विद्यार्थियों के प्रवेश हो चुके हैं। दोनों संस्थानों में ओपीडी सेवाएं पहले से संचालित हैं और आमजन को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज के विकास के लिए वर्ष 2026-27 में 141 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई ओपीडी सेवाओं में अब तक तक लगभग 38 हजार मरीजों का उपचार किया जा चुका है। वर्तमान में यहां 21 विभाग कार्यरत हैं तथा टीबी, रेडियोलॉजी, मनोरोग, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग सहित अनेक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं। 29 मई 2026 से 15 बेड की डायलिसिस यूनिट भी शुरू हो चुकी है, जबकि आधुनिक केंद्रीय प्रयोगशाला में पैथोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री और माइक्रोबायोलॉजी की जांच की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बड़ी संख्या में चिकित्सकों, शिक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। भर्ती पूरी होने के बाद मरीजों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। आरती सिंह राव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज तक बेहतर आवागमन सुनिश्चित करने के लिए 33.55 करोड़ रुपये की लागत से नारनौल-रामबास रोड से मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल तक लगभग चार किलोमीटर लंबी फोर-लेन सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इससे मरीजों, विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में "स्वस्थ हरियाणा–समृद्ध हरियाणा" का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है। प्रदेशभर में महिलाओं के लिए स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार क्लीनिक, अमृत फार्मेसी, टेली-ईसीजी, निःशुल्क डायलिसिस तथा पीपीपी मॉडल पर एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी आधुनिक सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव इलेक्ट्रिक कार से पहुंचीं, जिससे उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर हरित एवं स्वस्थ हरियाणा के निर्माण का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं तथा आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का प्रदेश को ऐतिहासिक विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य हर नागरिक तक आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ में मुंशी पुलिया से आने पर पॉलिटेक्निक चौराहे के पास जाम की स्थिति

17 Jul 2026

अमृतसर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

17 Jul 2026

केन-बेतवा विस्थापन पर उबाल! 10वें दिन भी जारी अमित भटनागर का आमरण अनशन

17 Jul 2026

Video: अटल आवासीय विद्यालय में बच्चों की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला जारी, सात की और हालत बिगड़ी

17 Jul 2026

जींद में मोदी की जनसभा में हरियाणवी गायकों ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

विज्ञापन

वाराणसी में सड़क पर बाइक फिसलने से युवक की माैत, VIDEO

17 Jul 2026

भारत-अमेरिका संभावित डील के विरोध में अमृतसर में किसानों ने फूंकी मोदी सरकार की अर्थी

17 Jul 2026
विज्ञापन

अमृतसर में अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस का छापा, 43 लोगों को कराया रेस्क्यू

17 Jul 2026

हथिनीकुंड में बढ़ा पानी, यमुना की गति अब भी सुस्त; सैंड्रा की रिपोर्ट में दावा

17 Jul 2026

375 साल पुराने रथ पर निकली जगन्नाथ यात्रा, 70 साल बाद फिर निभी मेवाड़ राजपरिवार की रस्म

17 Jul 2026

Video: कजाकिस्तान में हिमाचल के युवा, फोन पर बोले सीएम- यही अनुभव बदलेगा भविष्य

17 Jul 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सजा मंच, फूलों से सजी हाइड्रोजन ट्रेन प्लेटफॉर्म-1 से हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

17 Jul 2026

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में होगा स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम, दिखाया जाएगा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

17 Jul 2026

प्रधानमंत्री आज चंडीगढ़ में, 11 बजे से रोका जाएगा ट्रैफिक

लुधियाना में भगवान जगन्नाथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

17 Jul 2026

20 नेताओं के समर्थन से तेज हुई मांग, क्या महाकाल लोक में लगेगी गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा?

17 Jul 2026

NEET-UG 2026 में लुधियाना के आर्यन को ऑल इंडिया पहला रैंक

17 Jul 2026

मोगा रेलवे स्टेशन के पास 55 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध हालात में मिला शव

पहली बार यूनिवर्सिटी पहुंचे NCST चेयरमैन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

17 Jul 2026

"चार घंटे में वापस बुलाया था..." लालू यादव का जिक्र कर पूर्व प्रवक्ता ने खोली पार्टी की अंदरूनी कहानी

17 Jul 2026

दौसा पुलिस का बड़ा एक्शन, चार जिलों में वारदात करने वाला लुटेरा गैंग दबोचा

17 Jul 2026

अटल आवासीय विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए बच्चों के बारे में जानकारी देते डीएम सत्य प्रकाश

17 Jul 2026

Ujjain: भांग और मोरपंख की माला से विशेष श्रृंगार कर सजे बाबा श्री महाकाल, भस्म आरती में भक्तों ने किए दर्शन

17 Jul 2026

VIDEO: हिंदी के जड़ में दूसरी बार पं. साजन ने छेड़ा वर्षा ऋतु का राग गौड़ मल्हार

17 Jul 2026

VIDEO: झूलेलाल मंदिरों में चालिया महोत्सव पर हुआ पूजन-अर्चन

17 Jul 2026

VIDEO: सिपाही ने ड्यूटी पर दी जान, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

17 Jul 2026

कानपुर: तेज आंधी से गिरा पेड़, दबकर एचएएल कर्मी की मौत

16 Jul 2026

कुरुक्षेत्र: प्रधानमंत्री मोदी कल धर्मनगरी को देंगे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक व सिख म्यूजिमय की सौगात

16 Jul 2026

गजरौला में खुले नाले दे रहे हादसों को दावत

16 Jul 2026

कानपुर: चकेरी में धूमधाम से निकाली गई रथयात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

16 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed