{"_id":"6a4bdebcf5a38dfc3406b605","slug":"former-councilor-dies-of-electric-shock-while-filling-water-in-a-cooler-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-159077-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कूलर में पानी डालते समय करंट से पूर्व सभासद की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कूलर में पानी डालते समय करंट से पूर्व सभासद की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी पूर्व सभासद थान सिंह (50 वर्ष) की रविवार देर शाम कूलर में पानी डालने के दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
नगर के मोहल्ला चौधरी खेल निवासी कुमरपाल ने बताया कि उनके बड़े भाई पूर्व सभासद थान सिंह रविवार की शाम कूलर में पानी डाल रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आने से बेहोश हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय डिबाई लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद वह उनके शव को पैतृक आवास मोहल्ला चौधरी खेल ले आए।
कुमरपाल ने बताया कि वह दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और शनिवार को ही परिवार सहित गांव आए हुए हैं। सोमवार को माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाना था लेकिन अचानक भाई की मौत से होने से अपनी तीर्थ यात्रा स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मृतक की पत्नी शीला देवी विवाहित पुत्री डौली तथा बारह वर्षीय खुशी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने सोमवार को बिना पुलिस कार्रवाई के कर्णवास स्थित गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया।