{"_id":"6a4bdd0ef88d2b84500784a0","slug":"readymade-garment-trader-dies-in-collision-between-two-bikes-another-injured-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-159093-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दो बाइकों की भिड़ंत में रेडीमेड कारोबारी की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दो बाइकों की भिड़ंत में रेडीमेड कारोबारी की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
औरंगाबाद से मृतक निखिल का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र के गढ़िया चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार अगौता निवासी 26 वर्षीय निखिल सैनी मार्केट में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान करता था। शाम करीब पांच बजे वह किसी काम से गढ़िया चौराहे पर गया था। वापस लौटते समय पेट्रोल पंप के पास अगौता की ओर से तेज गति से आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई।
टक्कर में निखिल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार गांव रैना निवासी लीलू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। घायल को पहले जिला अस्पताल और फिर हालत गंभीर होने पर मेरठ हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
कार्यवाहक एसओ ने बताया कि मृतक की शादी डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। अभी तक मृतक पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।