पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Wife sets herself on fire in grief over husband's death; in critical condition.

Bulandshahar News: पति की मौत के अवसाद में पत्नी ने खुद को लगाई आग, गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Wife sets herself on fire in grief over husband's death; in critical condition.
खुर्जा जंक्शन की शिव कॉलोनी में महिला द्वारा खुद को आग लगाने के बाद घर के बाहर मौजूद लोग। संवाद
खुर्जा जंक्शन। क्षेत्र की शिव कॉलोनी में सोमवार दोपहर को पति सोनपाल (30) की मौत के अवसाद में पत्नी ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा लिया। महिला को गंभीर हालत में पहले जटिया अस्पताल फिर जिला अस्पताल और वहां से दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में रेफर किया गया। जहां महिला गंभीर हालत में भर्ती है।
विज्ञापन


शिव कॉलोनी निवासी गोपाल ने बताया कि पिछले महीने उनकी मां प्रेमवती की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद छोटे भाई सोनपाल (30) की पत्नी रेनू अपने मायके में परंपरा के तहत पैर फेरने गई थीं। सोनपाल वैर रेलवे स्टेशन के पास निजी टिकट काउंटर चलाते थे। चलते तीन जुलाई को वह काम पर गए थे।
विज्ञापन


जहां ट्रेन की चपेट में आने से सोनपाल की मौत हो गई। जिसके बाद घर में मातम फैल गया। पति की मौत की सूचना मिलते ही रेनू भी ससुराल आ गईं। पति की मौत के बाद से रेनू बेसुध रहने लगीं और किसी से कुछ बात नहीं कर रही थी। बेटी की हालत देख रेनू की मां संतोष भी उसके पास रुक गई। उन्होंने रेनू को संभालने का प्रयास किया लेकिन रेनू अपने पति की मौत को भूल नहीं पा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां संतोष ने बताया कि रेनू रोते-रोते बस यह कहती रहती थी कि अब मेरा क्या होगा, मैं कहां जाऊंगी। सोमवार को घर में सभी लोग थे, पुरुष बाहर बैठे थे और घर व मोहल्ले की महिलाएं घर के अंदर थीं। तभी दोपहर करीब एक बजे रेनू बिना किसी को बताए अपने कमरे में गई और खुद पर पेट्रोल डाल कर आग ली। वहां पर सो रहे रेनू के भतीजे भरत ने चाची पर चादर डालकर बचाने का प्रयास किया।
आग से झुलसी रेनू बाहर की ओर आ गईं तो महिलाओं ने कपड़े डालकर आग शांत करने का प्रयास किया। इसके बाद परिजन उनको तत्काल खुर्जा के जटिया राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां से उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन रेनू को लेकर दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल पहुंचे। यहां उनका उपचार चल रहा है।

कोट :-
पति की मौत से परेशान होकर महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। महिला को दिल्ली के अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पेट्रोल महिला ने खुद ही बाइक से निकालकर अपने पास रखा था। फिलहाल मामले में किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं आई है। - शोभित कुमार, सीओ खुर्जा।

खुर्जा जंक्शन की शिव कॉलोनी में महिला द्वारा खुद को आग लगाने के बाद घर के बाहर मौजूद लोग। संवाद

खुर्जा जंक्शन की शिव कॉलोनी में महिला द्वारा खुद को आग लगाने के बाद घर के बाहर मौजूद लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed