{"_id":"6a5a6954b5a0679f630d4955","slug":"faith-surges-during-gupt-navratri-preparations-for-guru-purnima-festival-in-full-swing-balrampur-news-c-99-1-slko1029-151789-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गुप्त नवरात्र में उमड़ी आस्था, गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गुप्त नवरात्र में उमड़ी आस्था, गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां तेज
Fri, 17 Jul 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
फोटो-27-बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु ।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में गुप्त नवरात्र के तीसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। भोर की मंगला आरती के साथ ही मां पाटेश्वरी के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की।
गुप्त नवरात्र के साथ ही मंदिर प्रशासन ने 30 जुलाई को आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां भी तेज कर दी हैं। इस अवसर पर शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी मां पाटेश्वरी का विधि-विधान से विशेष पूजन-अर्चन करेंगे। इसके बाद मंदिर परिसर स्थित गुरु पीठ की परंपरागत पूजा संपन्न होगी। शस्त्र पूजन, अन्न पूजन और नंदी बैल पूजन के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा।
गुरु पूर्णिमा समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही नेपाल और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालु परंपरा के अनुसार गुरु दक्षिणा अर्पित कर सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति की कामना करेंगे।
विज्ञापन
मंदिर के पुजारी योगी विशेष नाथ ने बताया कि गुप्त नवरात्र में की गई साधना और गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु का आशीर्वाद साधकों के लिए विशेष फलदायी माना जाता है। इसी कारण इन दिनों मंदिर में विशेष अनुष्ठान, महाआरती और वैदिक पूजन का सिलसिला जारी है।
मंदिर की व्यवस्थाओं की देखरेख कर रहे अरुण गुप्ता ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन व्यवस्था को सुचारु रखने और भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त स्वयंसेवकों की तैनाती की जा रही है।