फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026 Date Sheet Out, Exams Scheduled for July 28

CBSE 12th Supplementary Exam: सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख घोषित, कब होगा एग्जाम? देखें डेटशीट

Fri, 17 Jul 2026 08:49 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 17 Jul 2026 08:49 PM IST
सार

CBSE 12th Supplementary Exam 2026: सीबीएसई ने कक्षा 12 सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है। सभी विषयों की परीक्षा 28 जुलाई को होगी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर मोबाइल और स्मार्टवॉच ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पूरी डेटशीट नीचे देख सकते हैं...
 

विज्ञापन
CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026 Date Sheet Out, Exams Scheduled for July 28
CBSE 12th Supplementary Exam 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

CBSE 12th Supplementary Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। इस बार सभी विषयों की परीक्षा एक ही दिन यानी 28 जुलाई 2026, मंगलवार को आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी। हालांकि, सभी विषयों की परीक्षा अवधि एक जैसी नहीं होगी। कुछ विषयों की परीक्षा तीन घंटे की होगी, जबकि कुछ विषयों के लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन

इन विषयों की परीक्षा तीन घंटे चलेगी

तीन घंटे की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगी। इसमें अंग्रेजी, हिंदी, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, बिजनेस स्टडीज, अकाउंटेंसी, कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन और साइकोलॉजी जैसे प्रमुख विषय शामिल हैं।

इसके अलावा इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज, एंटरप्रेन्योरशिप, लीगल स्टडीज, होम साइंस, रिटेल, आईटी, वेब एप्लीकेशन, टूरिज्म, बैंकिंग, हेल्थ केयर और अन्य कई स्किल आधारित विषयों की परीक्षा भी इसी अवधि में होगी।

 

विषय कोड विषय का नाम
001 अंग्रेजी ऐच्छिक (English Elective)
002 हिंदी ऐच्छिक (Hindi Elective)
003 उर्दू ऐच्छिक (Urdu Elective)
022 संस्कृत ऐच्छिक (Sanskrit Elective)
027 इतिहास
028 राजनीति विज्ञान
029 भूगोल
030 अर्थशास्त्र
037 मनोविज्ञान
039 समाजशास्त्र
041 गणित
042 भौतिकी
043 रसायन विज्ञान
044 जीवविज्ञान
045 जैव प्रौद्योगिकी
048 शारीरिक शिक्षा
054 व्यवसाय अध्ययन
055 लेखा शास्त्र (अकाउंटेंसी)
064 गृह विज्ञान
065 सूचना विज्ञान प्रथाएं (Informatics Practices)
066 उद्यमिता
074 विधि अध्ययन (Legal Studies)
083 कंप्यूटर विज्ञान
104 पंजाबी
105 बांग्ला
106 तमिल
111 मणिपुरी
118 फ्रेंच
124 नेपाली
191 कोकबोरोक
241 अनुप्रयुक्त गणित (Applied Mathematics)
301 अंग्रेजी कोर
302 हिंदी कोर
303 उर्दू कोर
322 संस्कृत कोर
801 रिटेल
802 सूचना प्रौद्योगिकी
803 वेब एप्लिकेशन
804 ऑटोमोटिव
805 फाइनेंशियल मार्केट मैनेजमेंट
806 पर्यटन
807 ब्यूटी एंड वेलनेस
808 कृषि
809 फूड प्रोडक्शन
810 फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन
811 बैंकिंग
812 मार्केटिंग
813 हेल्थ केयर
814 इंश्योरेंस
817 टाइपोग्राफी एवं कंप्यूटर एप्लिकेशन
818 जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी
820 इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी
825 शॉर्टहैंड (अंग्रेजी)
826 शॉर्टहैंड (हिंदी)
831 सेल्समैनशिप
833 बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन
834 फूड न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स
835 मास मीडिया स्टडीज
837 फैशन स्टडीज
847 इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विषयों के लिए मिलेगा दो घंटे का समय

कुछ विषयों की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। इनमें मुख्य रूप से निम्न विषय शामिल हैं:

 
विषय कोड विषय का नाम
034 हिंदुस्तानी संगीत (गायन)
035 हिंदुस्तानी संगीत (वाद्य)
049 पेंटिंग
052 अनुप्रयुक्त कला (कमर्शियल आर्ट)
841 योग
842 प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा
843 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
844 डेटा साइंस
845 फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर

 

विज्ञापन

छात्रों के लिए जरूरी निर्देश

  • सभी परीक्षाएं 28 जुलाई 2026 को होंगी।
  • छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए परीक्षा शुरू होने से पहले 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।
  • परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
  • छात्रों को अपने एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed