{"_id":"6a5a3b8e13e44d82410786c1","slug":"amit-rai-amar-ujala-exclusive-interview-on-paresh-rawal-claim-on-oh-my-god-2-2026-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Exclusive: 'फिल्म के क्रेडिट में उनकी वाइफ का नाम है', परेश रावल के दावों पर बोले 'OMG 2' के निर्देशक अमित राय","category":{"title":"Celebs Interviews","title_hn":"साक्षात्कार","slug":"celebs-interviews"}}
Exclusive: 'फिल्म के क्रेडिट में उनकी वाइफ का नाम है', परेश रावल के दावों पर बोले 'OMG 2' के निर्देशक अमित राय
सार
Oh My God 2 Controversy: हाल ही में परेश रावल ने इल्जाम लगाया कि फिल्म 'ओह माय गॉड 2' की कहानी का विचार उनका था। इसके लिए उन्हें क्रेडिट नहीं दिया गया। इस मामले पर फिल्म के निर्देशक अमित राय ने अमर उजाला से खास बातचीत में अपनी बात रखी है।
विज्ञापन
अमित राय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता परेश रावल के हालिया बयान के बाद फिल्म 'ओएमजी 2' को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। परेश रावल ने दावा किया है कि फिल्म का मूल आइडिया उनका था और अक्षय कुमार के जुड़ने के बाद इसकी स्क्रिप्ट में बदलाव किए गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें इसका श्रेय नहीं मिला।
अब इस पूरे विवाद पर पहली बार फिल्म के लेखक-निर्देशक अमित राय ने अमर उजाला से खास बातचीत में अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी उनकी अपनी रचना है और उसकी मूल कहानी में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने दिया।

परेश रावल
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले अमित रॉय?
अमित राय ने कहा, 'देखिए, मैं इस बारे में क्या ही कहूं। अगर उन्होंने ये कहा है, वो बहुत बड़े स्टेज के एक्टर हैं और बहुत ही कमाल के कलाकार हैं। वो जिन लोगों का नाम ले रहे हैं, वो सभी मुझसे बहुत बड़े हैं। मैं उन पर टिप्पणी करने के लिए बहुत छोटा हूं। अगर वो किसी बात को कह रहे हैं, तो मैं नहीं जानता कि वो क्या कह रहे हैं।'
अपनी बात रखते हुए अमित ने कहा 'मुझे इतना ही पता है कि किसी घर में बैठकर एक छोटी-सी कहानी मेरे दिमाग में आई थी। उसने मेरी बुद्धि में जन्म लिया। उसका जनक भी मैं ही हूं, उसका सृजनकर्ता भी मैं ही हूं। लिखकर, फिल्म बनाकर और रिलीज करके आज भी उसका मालिक मैं ही हूं। कानून भी मालिक मैं हूं, इमोशनल स्तर पर भी मैं हूं और लिखने के स्तर पर भी मैं हूं।'

ओएमजी 2
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ साबित नहीं करना चाहते अमित
विवाद पर उन्होंने कहा 'मैं यह साबित ही नहीं करना चाहता कि किसने क्या बोला और वो सही है या गलत। मैं सभी का सम्मान करता हूं। मैं अपनी इसी धारणा पर चलता हूं। मैं इस पर नहीं जाऊंगा कि वो अभी तीन साल बाद क्यों बोल रहे हैं।'
पत्नी को दिया क्रेडिट
क्रेडिट विवाद पर अमित राय ने कहा 'अगर वो क्रेडिट की बात भी कह रहे हैं, तो मुझे लगता है उन्हें फिल्म खोलकर देखनी चाहिए। उसमें उनकी वाइफ का नाम, उनके पार्टनर का नाम निर्माता के तौर पर गया है।'

बदलाव नहीं करते अमित
जब अमित राय से पूछा कि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अक्षय कुमार के जुड़ने के बाद फिल्म की कहानी में बड़े बदलाव हुए थे, तो उन्होंने इसे खारिज करते हुए कहा 'पूरी इंडस्ट्री को पता है, मैं कहानी में चार लाइन लिखता हूं तो वो नहीं बदलता। मैं इतना अड़ जाता हूं।'
अपनी बात समझाने के लिए अमित राय ने आर.डी. बर्मन का उदाहरण दिया। उनका कहना था कि जिस तरह एक संगीतकार अपनी धुन से आसानी से समझौता नहीं करता, उसी तरह वह भी अपनी कहानी के मूल स्वरूप में बदलाव स्वीकार नहीं करते।
आखिरी में उन्होंने कहा, 'अगर मैं इसी तरह का व्यक्ति होता कि बहुत जल्दी मुड़ जाता, फ्लेक्सिबिलिटी के साथ, तो मैं 14 साल तक खाली नहीं बैठता।'