फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Naveen Kasturia Exclusive Interview Actor Talk About Series Adarsh Baal Vidyalaya And His Career

Exclusive: ‘काम मांग रहा था…’, अभिनेता नवीन कस्तूरिया ने साझा की सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' से जुड़ी बातें

Fri, 17 Jul 2026 11:20 PM IST
Kiran Vinod Kumar Jain Kiran Vinod Kumar Jain
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:20 PM IST
सार

Naveen Kasturia Exclusive Interview: 'पिचर्स', 'एस्पिरेंट्स' और 'सपने वर्सेज एवरीवन' जैसी वेब सीरीज से अपनी अलग पहचान बना चुके अभिनेता नवीन कस्तूरिया जल्द ही वेब सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' में नजर आएंगे। इस सीरीज में वह पहली बार एक पिता का किरदार निभा रहे हैं। अमर उजाला से इस सीरीज और करियर को लेकर नवीन कस्तूरिया ने खास बातें साझा की हैं। 

विज्ञापन
Naveen Kasturia Exclusive Interview Actor Talk About Series Adarsh Baal Vidyalaya And His Career
अभिनेता नवीन कस्तूरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल ही में अमर उजाला डिजिटल से खास बातचीत में नवीन कस्तूरिया ने अपने नए किरदार के साथ-साथ संघर्ष और बेरोजगारी के दौर पर भी खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी था, जब वह लगातार आठ महीने तक बिना काम के रहे। उस दौरान वह लोगों से काम भी मांग रहे थे। पढ़िए, नवीन कस्तूरिया से हुई बातचीत के चुनिंदा अंश- 

विज्ञापन

लोग समझते हैं सभी कलाकार अमीर होते हैं
नवीन कस्तूरिया ने बताया कि वह लगभग आठ महीने तक बिना काम के थे। वह कहते हैं, ‘लोग सोचते हैं कि सभी कलाकार बहुत अमीर होते हैं। बहुत पैसा कमाते हैं और हमेशा व्यस्त रहते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। मैं पिछले आठ महीने से खाली था। मैं काम ढूंढ रहा था। लोगों से काम मांग रहा था। सच कहूं तो मैं 'आदर्श बाल विद्यालय' को करने के लिए काफी उत्सुक था। मैं भी उस वक्त काम की तलाश में था। इसलिए इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने की एक वजह यह भी थी।'

विज्ञापन

उन्होंने आगे हंसते हुए कहा, 'लोग मिलते हैं तो कहते हैं कि आप इतने विनम्र हैं। मैं कहता हूं कि मैं पिछले आठ महीने से खाली हूं। अगर लगातार आठ महीने काम करूं और तब भी ऐसा ही रहूं, तब उसे असली परीक्षा कहेंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

Naveen Kasturia Exclusive Interview Actor Talk About Series Adarsh Baal Vidyalaya And His Career
'आदर्श बाल विद्यालय' सीरीज में नवीन कस्तूरिया - फोटो : सोशल मीडिया

बिसु के साथ काम करने का मौका छोड़ना नहीं चाहता था
नवीन ने बताया कि शुरुआत में उन्हें सीरीज के सिर्फ चार एपिसोड पढ़ने के लिए मिले थे। हालांकि उनके लिए सबसे बड़ी खुशी बिस्वपति सरकार (बिसु) के साथ दोबारा काम करने की थी। वह बोले, 'करीब 10 साल पहले मैंने बिसु के साथ काम किया था। उसके बाद पहली बार हम साथ काम कर रहे हैं। एक समय ऐसा भी था, जब हम साथ रहते थे। मैं हमेशा से उनका फैन रहा हूं। जिस तरह वह अपनी स्क्रिप्ट पर काम करते हैं और पूरी ईमानदारी से मेहनत करते हैं, मैं हमेशा उसकी तारीफ करता रहा हूं। उन्होंने मुझसे कहा कि यह किरदार मुझे ध्यान में रखकर लिखा गया है और वह चाहते हैं कि मैं ही इसे निभाऊं।'

Naveen Kasturia Exclusive Interview Actor Talk About Series Adarsh Baal Vidyalaya And His Career
नवीन कस्तूरिया - फोटो : इंस्टाग्राम@naveenkasturia

कॉमेडी के मामले में सबसे कम फनी लगा
नवीन ने बताया कि पिछले कुछ समय से वह लगातार गंभीर किरदार निभा रहे थे। ऐसे में वह बिसु की लिखी कॉमेडी का हिस्सा बनना चाहते थे। नवीन कहते हैं, 'मैं काफी समय से इंटेंस किरदार निभा रहा था। इसलिए बिसु की लिखी कॉमेडी का हिस्सा बनना चाहता था। लेकिन स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मुझे लगा कि पूरी टीम में शायद मैं ही सबसे कम फनी हूं। बाद में पता चला कि केके मेनन और अर्चना पूरन सिंह भी इस सीरीज में हैं।' 

Naveen Kasturia Exclusive Interview Actor Talk About Series Adarsh Baal Vidyalaya And His Career
नवीन कस्तूरिया - फोटो : इंस्टाग्राम@naveenkasturia
खुद पिता नहीं हूं ऐसे में नर्वस था 
'आदर्श बाल विद्यालय' सीरीज में नवीन पहली बार पिता बने हैं। उन्होंने बताया कि इस किरदार को लेकर वह शुरुआत में काफी नर्वस थे। इस पर नवीन ने कहा, 'मुझे पिता का किरदार निभाने से हमेशा थोड़ा डर लगता है। दूसरे किरदारों में अगर कहीं कमी रह जाए तो लगता है कि संभाल लेंगे। लेकिन पिता का किरदार अलग होता है। मैं अभी खुद पिता नहीं हूं। शायद यह मेरे मन का एक डर था। लोग कहते हैं कि पिता बनने के बाद इंसान की दुनिया और उसका व्यवहार बदल जाता है। इसलिए मैं थोड़ा नर्वस था।'
उन्होंने आगे कहा, 'मेरा किरदार अपनी बेटी के साथ थोड़ा ऑकवर्ड है। लेकिन दोनों दोस्त भी हैं। यह एक टिपिकल पिता-बेटी का रिश्ता नहीं है। यही बात मुझे अच्छी लगी। धीरे-धीरे मैं इस किरदार के साथ सहज हो गया। शुरुआत में डर था लेकिन उतना ही उत्साह भी था।'
जब उनसे पूछा गया कि अब क्या उन्हें लगता है कि वह पिता का किरदार निभा सकते हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'हां, शायद अब निभा सकता हूं। शायद असल जिंदगी में भी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed