पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: अतुल का अनशन जारी, टिकैत बोले- कलम-कैमरे पर बंदूक का पहरा, आंबेडकर की प्रतिमा खंडित, आक्रोश

Fri, 08 Dec 2023 05:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Dec 2023 05:24 PM IST
खास बातें

West UP News Live : बिजनौर के एक गांव में चोरी बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। सुबह होने पर वारदात का पता चला तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन
Meerut News Live: jewelery and cash were stolen from a house in Bijnor and read all updates of West UP
अतुल प्रधान के समर्थन में पहुंचे राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:19 PM, 08-Dec-2023
किसान को खेत में मिले गुलदार के तीन शावक

बिजनौर में क्षेत्र के ग्राम हकीकतपुर वीरचंद में खेत पर गए किसान को गुलदार के तीन शावक दिखाई दिए। दो शावक किसान को देखकर भाग गए, जबकि एक शावक खेत में ही बैठा रहा। मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई है। 
05:17 PM, 08-Dec-2023

अतुल का अनशन जारी, टिकैत बोले- कलम-कैमरे पर बंदूक का पहरा

मेरठ में कलेक्ट्रेट में अनशन पर बैठे सपा विधायक अतुल प्रधान का अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। अतुल के अनशन में पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि इस मुद्दे का समाधान होना चाहिए। कहा कि पहली बार ही इस मुद्दे पर आंदोलन हुआ है। टिकैत ने कहा कि कलम और कैमरे पर बंदूक का पहरा है।  

राकेश टिकैत ने कहा कि हमने प्रशासन से भी कहा है कि इस मुद्दे को लेकर कमेटी बनाई जाए। इस मुद्दे का समाधान होगा तो गरीब जनता को राहत मिलेगी। टिकैत ने कहा कि डॉक्टर को भगवान कहा जाता है लेकिन, वे इसे व्यापार न बनाए। डॉक्टरों को इतना करना चाहिए कि उनका काम चलता रहे और एक अपना हॉस्पिटल बना लें। लेकिन लूट न मचाएं। उन्होंने कहा कि लोग त्रस्त है।
विज्ञापन
03:23 PM, 08-Dec-2023
आंबेडकर की प्रतिमा को किया खंडित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश 

मेरठ के मोदीपुरम में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के गांव धंजू में बृहस्पतिवार देर रात असमाजिक तत्वों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। शुक्रवार सुबह प्रतिमा को खंडित देख अनुसूचित जाति के लोगों में रोष फैल गया और एकत्रित होकर हंगामा किया। सूचना पर पल्लवपुरम थाना पुलिस गांव में पहुंची और समाज के लोगों से वार्ता कर शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन, समाज के लोग धरने पर बैठ गए।
02:37 PM, 08-Dec-2023
मेरठ में सपा विधायक अतुल प्रधान का पांचवें दिन भी अनशन जारी

मेरठ में कलेक्ट्रेट में अनशन पर बैठे सपा विधायक अतुल प्रधान का अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। कलेक्ट्रेट में ही लगातार धरने में शामिल होने वाले लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की जा रही है। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस प्रशासन ने अनशन स्थल से खाने का सामान हटवा दिया। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी यहां पर रसोई का सारा सामान डीसीएम में भरकर ले गए। जिससे अतुल प्रधान के समर्थकों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद  खाद्य पदार्थ मंगाकर फिर से खाना बनाने की तैयारी शुरू की।

उधर, अतुल प्रधान को समर्थन देने के लिए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत तीन बजे अनशन स्थल पर पहुंचेंगे। कलेक्ट्रेट में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।
01:55 PM, 08-Dec-2023
ट्रेन की चपेट में आने से शिक्षक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मेरठ जनपद के दौराला में दादरी फाटक पार करने के दौरान साइकिल सवार एक शिक्षक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शिक्षक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
01:15 PM, 08-Dec-2023
मेरठ में होगा तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

मेरठ में डीएवी की ओर से नौ दिसंबर यानी कल से तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में पूरे उत्तर प्रदेश से 900 से अधिक खिलाड़ी 30 प्रकार के खेलों में प्रतिभाग करेंगे। उद्धाटन 11 बजे कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:58 PM, 08-Dec-2023
गौशाला में ग्रामीणों का हंगामा
 
बागपत जनपद में बड़ौत के बिजरौल गांव के ग्रामीणों ने गौशाला में एकत्रित होकर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों की ग्राम सचिव व अन्य कर्मचारियों के साथ तीखीं नोकझोंक भी हुई। हालांकि, बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने किसी तरह मामला शांत कराया।
12:28 PM, 08-Dec-2023
छात्राओं ने दूसरे दिन भी किया विरोध-प्रदर्शन

मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी की ओर से परीक्षा फीस बढ़ाए जाने के विरोध में दूसरे दिन भी छात्र-छात्राओं ने विरोध जताया। मुजफ्फरनगर में आर्य समाज रोड स्थित डीएवी डिग्री कॉलेज में तालाबंदी की गई।
11:26 AM, 08-Dec-2023
ट्यूशन से लौट रहे कक्षा 12 के छात्र की हादसे में मौत, जाम

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-दून हाईवे पर गांव भंगेला के निकट असंतुलित रोडवेज और ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। इस दौरान ट्रक की चपेट में आने पर बाइक सवार कक्षा बारह के छात्र हर्ष (16) की मौत हो गई, जबकि उसका तहेरा भाई घायल हो गया। हादसे में डस्ट से लदा ट्रक भी पलट गया। मृतक युवक परिवार में इकलौता बेटा था। घटना पर रोष जताते हुए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर मुआवजे की मांग की। हादसे के बाद रोडवेज गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
10:40 AM, 08-Dec-2023

West UP News Live: अतुल का अनशन जारी, टिकैत बोले- कलम-कैमरे पर बंदूक का पहरा, आंबेडकर की प्रतिमा खंडित, आक्रोश

गंगाधरपुर में लाखों रुपये के गहने व नकदी चोरी 

बिजनौर में स्योहारा के ग्राम गंगाधरपुर में एक व्यक्ति के घर में घुस कर अज्ञात चोरों ने 25 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर लिए। वहीं, शुक्रवार तड़के चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई।

मकान मालिक महिपाल सिंह पुत्र घासी सिंह के अनुसार, घर में रखा 30 तोले सोने के गहने, 107 चांदी के सिक्के, आधा किलो चांदी, एक लाख पचचीस हजार रुपये आदि चोरी हुए हैं। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह सोलंकी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed