{"_id":"6a4bf9fa643b9340940becb7","slug":"farmers-scrambling-for-dap-transplanting-at-risk-amethi-news-c-96-1-ame1008-170008-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डीएपी के लिए भटक रहे किसान, रोपाई पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डीएपी के लिए भटक रहे किसान, रोपाई पर संकट
Tue, 07 Jul 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। धान की रोपाई के बीच जिले में डीएपी खाद की किल्लत किसानों की परेशानी बढ़ा रही है। सोमवार को गौरीगंज इफको केंद्र पर सुबह से ही किसानों की लंबी कतार लगी रही। कई किसान घंटों इंतजार के बाद भी खाद नहीं मिलने पर मायूस होकर लौट गए। जिले की कई साधन सहकारी समितियों पर भी कमोबेश यही स्थिति रही। समय पर डीएपी नहीं मिलने से रोपाई प्रभावित होने लगी है।
गौरीगंज इफको केंद्र पर सुबह से किसान आधार कार्ड और खतौनी लेकर कतार में खड़े रहे। दोपहर 11:10 बजे तक भी भीड़ कम नहीं हुई। सीमित स्टॉक के कारण कई किसानों को डीएपी नहीं मिल सकी। खाद समाप्त होने की सूचना पर कई किसान खाली हाथ लौट गए, जबकि कुछ देर तक केंद्र पर डटे रहे।
किसान राम सजीवन ने बताया कि सुबह सात बजे से लाइन में लगे हैं, फिर भी खाद नहीं मिली। शिवकुमार ने कहा कि रोपाई का समय निकल रहा है और बिना डीएपी खेत तैयार नहीं हो पा रहे। राजेश कुमार ने बताया कि कई दिनों से केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार स्टॉक खत्म होने की जानकारी मिलती है।
विज्ञापन
जियालाल ने सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की। खेरौना, बीररामपुर समेत अन्य समितियों पर भी कई किसान बिना खाद लौटे। जिला कृषि अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि नई खेप विभिन्न केंद्रों पर भेजी जा रही है। मंगलवार से आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है।
गौरीगंज स्टेशन पर पहुंची डीएपी की रैक
सोमवार को गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर 13,800 क्विंटल डीएपी की रैक पहुंची। इसमें 4,400 क्विंटल डीएपी इफको केंद्रों तथा 9,400 क्विंटल साधन सहकारी समितियों के लिए आवंटित की गई है। कृषि विभाग के अनुसार मंगलवार से विभिन्न केंद्रों पर इस खेप का वितरण शुरू होने से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।