{"_id":"6a4bfa919d607e48b1032636","slug":"elderly-man-from-amroha-jumps-into-the-ganges-distressed-by-a-family-dispute-boatmen-rescue-him-in-hapur-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: अमरोहा के वृद्ध ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर गंगा में लगाई छलांग, मल्लाहों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: अमरोहा के वृद्ध ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर गंगा में लगाई छलांग, मल्लाहों ने बचाया
Tue, 07 Jul 2026 12:27 AM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बृजघाट
संवाद न्यूज एजेंसी, बृजघाट
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:27 AM IST
सार
जनपद अमरोहा के मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी सतपाल ने सोमवार रात गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गृह क्लेश से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
मल्लाहों ने बचाई बुजुर्ग की जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनपद अमरोहा के मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी सतपाल ने सोमवार रात गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गृह क्लेश से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। तट पर मौजूद मल्लाहों ने उन्हें सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
रात करीब 10 बजे सतपाल गंगा नगरी पहुंचे। आरती स्थल से कुछ दूरी पर स्थित दूसरे घाट पर पहुंचकर उन्होंने जेटी बेरीकेडिंग पर चढ़कर गंगा में कूद गए। उन्हें कूदता देख किनारे खड़ी नाव में मौजूद मल्लाह तुरंत गंगा में कूद गए। मल्लाहों ने कड़ी मशक्कत के बाद सतपाल को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ और पारिवारिक विवाद
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सतपाल से पूछताछ की। उन्होंने पुलिस को बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण उनके बेटे ने उन्हें बुरी तरह पीटा था। इस घटना से आहत होकर और गुस्से में आकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। सीओ राहुल यादव ने इस मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई
सीओ राहुल यादव ने बताया कि वृद्ध सतपाल के परिजनों को बुलाया गया है। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करेगी ताकि भविष्य में ऐसे विवादों को टाला जा सके। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।