पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Electricity worth lakhs stolen by bypassing smart meters; six arrested.

Hapur News: स्मार्ट मीटर बाईपास कर लाखों की बिजली चोरी, छह पकड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Electricity worth lakhs stolen by bypassing smart meters; six arrested.
आवास विकास कालोनी में बिजली के मीटरों की चेकिंग करते अधिकारी। संवाद
हापुड़। बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी में लाखों रुपये के बकायेदार उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर बाईपास कर बिजली चोरी की है। ऊर्जा निगम और विजिलेंस की संयुक्त टीमों ने छह उपभोक्ताओं को पकड़ा है। इन पर दस लाख रुपये से अधिक जुर्माना लगने का दावा अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम द्वारा अब स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, पिछले दिनों इन्हें प्रीपेड किया गया था। लेकिन हंगामा अधिक हुआ तो शासन स्तर से ही इन्हें पोस्टपेड कर दिया गया। आवास विकास में सोमवार को बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान छह घरों में बिजली की चोरी होती मिली।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने कनेक्शनों की जांच करायी तो इन उपभोक्ताओं पर पहले ही निगम का लाखों रुपये बकाया मिला। स्मार्ट मीटर के अंदर इन कमिंग और आउट गोइंग के तारों को उपभोक्ताओं ने एक साथ जोड़ दिया था, ऐसे में मीटर बाईपास होकर चल रहा था। निरीक्षण के समय बिजली की चोरी कर, एसी भी चलते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह घरों में से पांच में लोड आठ किलोवाट से भी अधिक चलता मिला। इन उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए एंटी थिफ्ट थाने में तहरीर दी गई है।

अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने बताया कि स्मार्ट मीटरों को बाईपास करना गंभीर मामला है। बिलजी चोरी के लिए मीटर बाईपास कराए जा रहे हैं, रोजाना अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed