पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Panic among people as no cage has been set up to catch the leopard.

Hapur News: तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा नहीं लगने से लोगों में दहशत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Panic among people as no cage has been set up to catch the leopard.
सिंभावली। एक माह से भी अधिक समय से क्षेत्र के कई गांवों में दिख रहे तेंदुए को पकड़ने लिए अभी तक भी वन विभाग ने पिंजरा नहीं लगवाया है। तेंदुए के क्षेत्र में खुलेआम घूमने से कई गांवों के ग्रामीणों को अपने परिजनों समेत पालतू पशुओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम नए बाईपास के निकट सर्विस रोड पर सड़क किनारे झाडिय़ों में तेंदुए का वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद एक बार फिर गांव खुडलिया की आबादी के निकट शनिवार की रात और रविवार की सुबह के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिनमे तेंदुआ सर्विस रोड और अंडरपास में दिख रहा है। इस दौरान अंडरपास और पुल के ऊपर से वाहनों का आवागमन भी जारी दिख रहा है। गांव निवासी पवन ने बताया कि उन्होंने तेंदुए को गांव के बाहरी छोर पर स्थित अपनी दुकान की छत पर भी बैठे हुए देखा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई सालों से क्षेत्र में तेंदुए मौजूद हैं। हाल ही में गांव माधापुर में किसान नरेंद्र त्यागी के मकान की दीवार पर भी बैठा दिखाई दे चुका है। इसके अलावा नवादा नहर पटरी के पास का जंगल भी इसके लिए सुरक्षित स्थल बना हुआ है। जंगल और आबादी के निकट तेंदुआ महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए कभी भी बड़ा खतरा बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- जल्द लगाया जाएगा पिंजरा, विभागीय टीम तलाश में जुटी
विभागीय टीम सर्विस रोड और आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की तलाश कर रही है। पंजों के निशान तलाशे जा रहे हैं। इस समय संभावना है कि तेंदुआ सड़क पार कर दूसरी तरफ पहुंच गया है। क्षेत्र में जिस स्थान पर तेंदुए की गतिविधि नजर आएंगी, वहां पिंजरा लगवा दिया जाएगा। ग्रामीणों से भी सहयोग करने, अकेले वन क्षेत्र, खेतों पर न जाने की अपील की गई है। - करन सिंह, वन क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed