पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Youth injured in beating dies; uproar and traffic blockade ensue.

Mainpuri News: पिटाई में घायल अनुसूचित जाति के युवक की माैत, हंगामा, जाम

Tue, 07 Jul 2026 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 07 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in beating dies; uproar and traffic blockade ensue.
फोटो 35 मौके पर मौजूद बसपा कार्यकर्ताओं से बात करते पुलिस अधिकारी। संवाद
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला अनी में तीन जुलाई को दो पक्ष के बीच हुई मारपीट में घायल अनुसूचित जाति के युवक की मौत के बाद सोमवार को भीम आर्मी, बसपा नेताओं ने मृतक परिजन के साथ जमकर हंगामा किया। नगला अनी तिराहे पर दो घंटे तक जाम लगाकर थानाध्यक्ष को हटाने की मांग की।
विज्ञापन



एसडीएम के आश्वासन पर जाम खोल दिया। शाम को शव आने के बाद दोबारा जाम लगा दिया, करीब आधा घंटे बाद जाम खुला और पुलिस बल की मौजूदगी में शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले जाया गया। एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला अनी निवासी अनुसूचित जाति के अरविंद कुमार के पुत्र अमित कुमार व विकास का 3 जुलाई को गांव के रहने वाले जितेंद्र उर्फ धंपू से कटिया डालने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई थी। जितेंद्र पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मगर, अरविंद पक्ष की शिकायत दर्ज नहीं की गई थी। इसके बाद अरविंद घायल पुत्रों को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे थे। कार्रवाई के आश्वासन के बाद घायलों को पीजीआई सैफई में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। वहां रविवार रात विकास कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन



जानकारी होने के बाद सोमवार दोपहर भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार, बसपा नेता शुभम सिंह, दीपक पेंटर, आजाद समाज पार्टी के ओम प्रकाश सासगर, आरएन वर्मा बसपा सहित कई लोग नगला अनी पहुंचे। एक बजे से नगला अनी तिराहे पर जमावड़ा लग गया। सूचना मिलने के बाद एलाऊ, कुर्रा, सदर कोतवाली, किशनी थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। एसडीएम भोगांव नीरज द्विवेदी, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोपहर करीब दो बजे मृतक के परिजन ने लोगों के साथ नगला अनी तिराहे पर जाम लगा लिया। आक्रोशित लोग थानाध्यक्ष को हटाने व हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। सीओ ने उन्हें बताया कि रविवार को जितेंद्र उर्फ धंपू, सरिता देवी, बबलू, विवेक, अभिषेक, सौरभ, गोपाल, कमलेश, अंकुर, शंकर, रवी आदि के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। काफी समझाने और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद शाम करीब चार बजे जाम खोल दिया गया।

फोटो 35 मौके पर मौजूद बसपा कार्यकर्ताओं से बात करते पुलिस अधिकारी। संवाद

फोटो 35 मौके पर मौजूद बसपा कार्यकर्ताओं से बात करते पुलिस अधिकारी। संवाद

फोटो 35 मौके पर मौजूद बसपा कार्यकर्ताओं से बात करते पुलिस अधिकारी। संवाद

फोटो 35 मौके पर मौजूद बसपा कार्यकर्ताओं से बात करते पुलिस अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed