{"_id":"6a5a4a592561ef1f210f3853","slug":"ac-compressor-explodes-on-18th-floor-four-people-including-an-elderly-couple-escape-to-safety-grnoida-news-c-23-1-lko1064-100439-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 18वीं मंजिल पर एसी का कंप्रेशर फटा, बुजुर्ग दंपती समेत चार ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 18वीं मंजिल पर एसी का कंप्रेशर फटा, बुजुर्ग दंपती समेत चार ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट के राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के एक फ्लैट में लगी आग। स्रोत निवासी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेनो वेस्ट की राधा स्काई गार्डन सोसाइटी की घटना, जनहानि नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में शुक्रवार को 18वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में एसी का कंप्रेशर फट गया। इसके फटते ही फ्लैट में तेजी से आग लग गई। हादसे के दौरान घर में मौजूद महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए बच्चे को फ्लैट से बाहर निकलकर जान बचाई। फ्लैट में मौजूद बुजुर्ग दंपती भी सुरक्षित बाहर निकल आए। करीब 40 मिनट तक चले राहत एवं बचाव कार्य के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक काफी सामान जलकर नष्ट हो चुका था। पीड़ित परिवार ने घटना में लाखों रुपये के नुकसान का दावा किया है।
जानकारी के अनुसार घटना टॉवर-12 स्थित फ्लैट नंबर-1802 में हुई, इसमें मानवेंद्र प्रताप अपने परिवार के साथ रहते हैं। मानवेंद्र और उनकी पत्नी निजी कंपनियों में कार्यरत हैं। शुक्रवार सुबह उनके बुजुर्ग माता-पिता गांव से मिलने आए थे। मानवेंद्र ड्यूटी पर चले गए, जबकि घर में बुजुर्ग दंपती, उनकी पत्नी और बच्चे मौजूद थे। परिजनों के अनुसार शाम करीब साढ़े चार बजे बेडरूम में लगे एसी में अचानक शॉर्ट सर्किट होने के बाद कंप्रेशर फट गया। देखते ही देखते आग ने पूरे बेडरूम को अपनी चपेट में ले लिया और कमरे में धुआं भर गया। धुएं और आग की लपटों के बीच घर में मौजूद महिला ने बच्चे को लेकर तत्काल फ्लैट से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। वहीं बुजुर्ग दंपती भी सुरक्षित बाहर निकल आए।
दूसरे टॉवर की बालकनी से पानी का किया छिड़काव
सूचना मिलते ही सोसाइटी के मेंटेनेंस स्टाफ हितेंद्र और किशन तथा निवासी एसपी यादव मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। धुएं के कारण उन्हें बेडरूम तक पहुंचने में भी काफी परेशानी हुई। इसी दौरान अन्य निवासियों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया। सोसाइटी के दूसरे टॉवर की बालकनी से फायर हाइड्रेंट के पानी की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग काफी हद तक बुझा दी गई थी। आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने में करीब 40 मिनट का समय लगा।
विज्ञापन
फायर अलार्म भी नहीं बजा
घटना के बाद सोसाइटी की अग्निशमन व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित परिवार और निवासियों का आरोप है कि आपात स्थिति के दौरान सोसाइटी में लगे अधिकांश फायर फाइटिंग उपकरण काम नहीं कर रहे थे। फायर स्प्रिंकलर सक्रिय नहीं हुए और फायर अलार्म भी नहीं बजा। निवासियों ने प्रशासन से फायर सेफ्टी सिस्टम की व्यापक जांच, अवैध पार्किंग हटाने और ऊंची इमारतों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।
सोसाइटी के बाहर रहता है अतिक्रमण
निवासियों का कहना है कि सोसाइटी के बाहर लंबे समय से फुटपाथ पर अवैध पार्किंग होती है, जिससे आपातकालीन वाहनों, विशेषकर दमकल की गाड़ियों, को अंदर आने में कठिनाई होती है। इस संबंध में कई बार एसीपी कार्यालय, स्थानीय थाना और पुलिस चौकी में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। उनका आरोप है कि बिल्डर भी जिम्मेदारी से पीछे हट चुका है और संबंधित प्राधिकरण भी प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि टीम के पहुंचने तक सोसाइटी के लोगों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। -प्रदीप चौबे, मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ)