{"_id":"6a4b89a119979daf61062e15","slug":"video-baghpat-brick-kiln-accountant-murdered-and-body-burned-with-acid-skeleton-found-in-sugarcane-field-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: भट्ठे के मुनीम की हत्या कर तेजाब से शव जलाया, ईंख के खेत मे मिला कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: भट्ठे के मुनीम की हत्या कर तेजाब से शव जलाया, ईंख के खेत मे मिला कंकाल
बागपत जनपद में लुहारी गांव के रहने वाले ईंट भट्ठे के मुनीम सचिन उर्फ (38) की ढिकाना गांव के मे हत्या कर शव तेजाब से जलाकर ईंख के खेत मे फेंक दिया। शनिवार को ईंख के खेत में कंकाल पड़ा मिला, वहां
आए छोटे भाई सोमकुमार ने मोबाइल और कपड़े देखकर पहचान की।
दाहा गांव के रहने वाले दीपक ने बताया कि उसके बहनोई सचिन को 29 जून को पड़ोस के दो युवक बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए और कई घन्टे बाद शराब के नशे में वापस लौट आए। उसकी बहन पूनम ने दोनों युवकों से अपने पति के बारे ने पूछा तो उन्होंने बात नही की। इसके बाद पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नही की गई। इसके बाद से तलाश में जुटे हुए थे। शनिवार की सुबह ढिकाना गांव के जंगल मे कंकाल मिलने की जानकारी मिलने पर वहा पहुंचे तो उसकी पहचान सचिन के रूप में हुई।
दरोगा पर धमकाकर भगाने का आरोप लगाया
दीपक ने आरोप लगाया कि बहनोई को तलाशने की मांग को लेकर बोहला चौकी पर पहुंचे थे, लेकिन दरोगा ने शराब के नशे में कही पड़ा होने की बात कहकर उन्हें भगा दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।