{"_id":"6a4be2d1a188f6784c062ed0","slug":"video-jan-adhikar-party-felicitates-nilesh-maurya-becoming-dsp-through-bpsc-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"बीपीएससी में डीएसपी बने निलेश मौर्य का जन अधिकार पार्टी ने किया सम्मान; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएससी में डीएसपी बने निलेश मौर्य का जन अधिकार पार्टी ने किया सम्मान; VIDEO
जन अधिकार पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में डीएसपी पद पर चयनित निलेश कुमार मौर्य से उनके पैतृक गांव नई बाजार महेशुआं में मुलाकात कर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह कुशवाहा ने किया।
इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने निलेश कुमार मौर्य को माल्यार्पण कर उनकी सफलता पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह कुशवाहा ने कहा कि साधारण परिवार से निकलकर निलेश कुमार मौर्य ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनका संघर्ष और सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं की उपलब्धियां जिले का गौरव बढ़ाने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
इस अवसर पर सी.पी. आनंद, संजय सिंह, प्रदुम सिंह मौर्य, डॉ. काशीनाथ, डॉ. हंसलाल मौर्य, रमेश चंद्र मौर्य, परमानंद, धर्मराज, रोशन, रणजीत, चंद्रशेखर, अजीत, कल्याण सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।