पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Horrific collision between school bus and motorcycle laborer killed driver flees scene in chandauli

UP: स्कूल बस व बाइक की भीषण टक्कर, मजदूर की मौत, चालक वाहन लेकर फरार; तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

Mon, 06 Jul 2026 10:48 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 06 Jul 2026 10:48 PM IST
सार

UP Accident: चंदौली में हिंगुटरगढ़ बनवा के पास स्कूल बस और बाइक की टक्कर में एक मजदूर की मौत हो गई। रोजी-रोटी की तलाश में निकला मजदूर हादसे का शिकार हो गया, जिससे तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Horrific collision between school bus and motorcycle laborer killed driver flees scene in chandauli
धनंजय निषाद की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: धानापुर थाना क्षेत्र के चहनिया रोड स्थित हिंगुटरगढ़ बनवा के पास सोमवार दोपहर स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में 40 वर्षीय मजदूर धनंजय की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन




घटना के बाद बस चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जबकि सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। कुछ देर तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात सामान्य कराया, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नरौली गांव निवासी धनंजय निषाद (40) सोमवार को बाइक से चहनिया की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह हिंगुटरगढ़ बनवा के समीप पहुंचे, सामने से आ रही एक स्कूल बस से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि धनंजय सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उनकी ओर दौड़े, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। भीड़ बढ़ने से कुछ समय के लिए धानापुर-चहनिया मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर धानापुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना के तुरंत बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बस एवं चालक की पहचान करने में जुटी है। साथ ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों की भी जांच की जा रही है।

धनंजय निषाद मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में वृद्ध मां, पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं। वह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे नरौली गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने तथा फरार बस चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ऐसी घटनाएं थम नहीं रही हैं।

थानाध्यक्ष त्रिवेणीलाल सेन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फरार बस चालक की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed