द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। यहां मल्ली मिरई स्थित मिराल भथोकदार निवासी सामाजिक कार्यकर्ती आनंदी देवी (आमा) पत्नी स्व हीरा सिंह राणा का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आनंदी आमा अपने पीछे दो पुत्र, तीन पुत्रियों नाती पोतों सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके पति स्व. थोकदार हीरा सिंह राणा द्वाराहाट स्याल्दे बिखोती मेले में आल पार्टी का नेतृत्व करते थे। आमा के निधन पर मल्ली मिरई के प्रधान प्रताप गिरी, चंदन नेगी, धनराम आर्य, नंदन सिंह राणा, सुरेश चंद्र जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, मदन मोहन जोशी, महेंद्र सिंह रौतेला, कुंदन सिंह किरौला आदि ने शोक जताया है।