पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Admissions at Kanda, Kapkot, and Kathpudiachhina ITIs will now continue until July 25.

Almora News: अल्मोड़ा में यूकेडी का हर घर जल मीटर हस्ताक्षर अभियान शुरू

Mon, 06 Jul 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 06 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Admissions at Kanda, Kapkot, and Kathpudiachhina ITIs will now continue until July 25.
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) जिला अल्मोड़ा की ओर से सोमवार को हर घर जल मीटर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक घर में जल मीटर लगाए जाने के पक्ष में जनजागरूकता फैलाना और हस्ताक्षर के माध्यम से व्यापक जनसमर्थन जुटाना है। चौघानपाटा में अभियान के शुभारंभ के साथ ही लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और पहले ही घंटे में सैकड़ों नागरिकों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दर्ज कराया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी ने कहा कि जल मीटर व्यवस्था से जल की अनावश्यक बर्बादी पर नियंत्रण लगेगा और उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत के आधार पर बिलिंग का लाभ मिलेगा। यूकेडी ने जिले के सभी नागरिकों से इस जनहितकारी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और हस्ताक्षर कर इसे सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर जिला महामंत्री देवेश जोशी, केंद्रीय मंत्री त्रिलोक लटवाल, विनय किरोला, जिला उपाध्यक्ष सुजीत टम्टा, महानगर अध्यक्ष मोहित साह, कार्यकारी अध्यक्ष पान सिंह लटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed