पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The Shravani Mela at Jageshwar Dham will begin on July 16.

Almora News: जागेश्वर धाम में 16 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेला

Mon, 06 Jul 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 06 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
The Shravani Mela at Jageshwar Dham will begin on July 16.
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में 16 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सोमवार से फड़ों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में प्रशासन की देखरेख में पारदर्शी प्रक्रिया के तहत ग्रुप-ए के 69 और ग्रुप-बी के 29 फड़ों का आवंटन किया गया। इस दौरान संबंधित व्यापारियों को मेले के दौरान पालन किए जाने वाले नियमों और आवश्यक दिशा-निर्देशों की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एसडीएम सौम्या गर्ब्याल ने बताया कि श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों को अपनी जिम्मेदारियां तय समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। वहां तहसीलदार एवं कार्यवाहक प्रबंधक ज्योति धपवाल, लोनिवि सहायक अभियंता आलोक ओली, अपर सहायक अभियंता फैजान मलिक, दरोगा नवीन चंद्र सोरारी, राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश अंडोला तथा मंदिर समिति के मोहित भट्ट, देवकी नंदन भट्ट सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed