फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Constructed at a cost of Rs 5.82 crore, the facility will be available at the minimum rate prescribed by the government.

Maharajganj News: इसी माह से शुरू होगी महुअवा ढाला स्थित कल्याण मंडप की बुकिंग

Sun, 01 Nov 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Constructed at a cost of Rs 5.82 crore, the facility will be available at the minimum rate prescribed by the government.
महराजगंज। शहर के महुअवा ढाला में नवनिर्मित कल्याण मंडप की बुकिंग नवंबर से ही शुरू हो जाएगी। इससे शहर और आसपास के लोगों को शादी-विवाह, मांगलिक कार्यक्रमों और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए कम खर्च में बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत करीब 5.82 करोड़ रुपये की लागत से कल्याण मंडप का निर्माण कराया गया है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी सीएंडडीएस को सौंपी गई थी। भवन में आयोजनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसमें एसी कमरे, सामान्य कमरे और बड़ा हॉल बनाया गया है। इससे लोग अपनी आवश्यकता और कार्यक्रम के अनुसार सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

अभी तक लोगों को शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए निजी मैरिज हॉल और होटलों का सहारा लेना पड़ता है। इसके लिए उन्हें अधिक रुपये देने पड़ते हैं। कल्याण मंडप शुरू होने से मध्यम और सामान्य आय वर्ग के परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले अधिकारी
कल्याण मंडप का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। नवंबर में इसका शुभारंभ कराया जाएगा। इसी महीने से नागरिकों के लिए बुकिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। शासन की निर्धारित दर पर लोगों को यहां कार्यक्रम आयोजित करने की सुविधा मिलेगी।
- आलोक कुमार,अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed