{"_id":"6a5afb5ef72d0bc7700be810","slug":"two-accused-wanted-for-woman-murder-arrested-in-police-encounter-in-kasganj-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: महिला को उतारा था माैत के घाट, पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किए आरोपी; दोनों के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महिला को उतारा था माैत के घाट, पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किए आरोपी; दोनों के पैर में लगी गोली
Sat, 18 Jul 2026 09:35 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 18 Jul 2026 09:35 AM IST
सार
यूपी के कासगंज जिले में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। महिला हत्याकांड में दोनों बदमाशों की पुलिस को तलाश थी। मुठभेड़ के दाैरान दोनों के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल पर जांच करते अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के थाना सिकन्दरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम कादरगंज में विगत दिनों हुई महिला की हत्या के मामले में वांछित 25 हजार-25 हजार के दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी हैं। उनके पास से अवैध असलहा कारतूस बरामद किए।
छह जुलाई से थाना सिकन्दरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम कादरगंज में महिला के घर से गायब होने की सूचना मिली थी। 14 जुलाई को एक अभियुक्त की निशानदेही पर मृतका का शव बरामद किया गया था। घटना में संलिप्त अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि महिला की हत्या में वांछित दोनों इनामी अभियुक्त पटियाली की ओर से मोटरसाइकिल द्वारा ग्राम कादरगंज किसी सामान की खरीद हेतु आने वाले हैं। सूचना पर थाना सिकन्दरपुर वैश्य पुलिस द्वारा घेराबंदी कर चेकिंग की गई।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया, इस पर बाइक सवारों ने खुद को घिरता देख फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। अभियुक्त शोएब के दाहिने पैर तथा दूसरे अभियुक्त आफताब के बाएं पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्तों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पटियाली ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय, कासगंज रेफर किया गया।