फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Allegation of being allotted poor-quality land during the land consolidation process.

Kasganj News: चकबंदी प्रक्रिया में खराब जमीन देने का आरोप

Fri, 17 Jul 2026 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। गांव शाहपुरमाफी के किसानों ने गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में मनमानी का आरोप लगाया है। किसानों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कानूनगो, लेखपाल और ग्राम प्रधान पति पर अनियमितता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी कीमती उपजाऊ जमीन लेकर कम उपजाऊ व कम कीमत की जमीन के चक बनाकर दिए जा रहे हैं वो भी काफी दूर है। यह किसानों के साथ अन्यायपूर्ण है।
विज्ञापन

किसानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अपनी पूर्व की जमीन की जांच कर उसी जमीन के अनुसार ही चक आवंटित करने की मांग की। वही चकबंदी की पूर्ण जांच कराए जाने को कहा है। मांग करने वालों में वीरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, हेमवीर सिंह राना, महेशचंद्र, महेंद्र, मुनेश, बुद्धसेन, धर्मपाल, धर्मवीर, भूदेव आदि ग्रामीण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed