फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Accusations of rape of a woman and a young woman at various locations.

Kasganj News: विभिन्न स्थानों पर महिला और युवती से दुष्कर्म का आरोप

Fri, 17 Jul 2026 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
सहावर। कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म की दो अलग-अलग वारदातें सामने आई हैं। पहले मामले में एक दिव्यांग महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरे मामले में एक युवती ने चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो बनाने का आरोप लगाया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

सहावर के सीओ दुर्गेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दिव्यांग महिला से दुष्कर्म के मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

------------
पहली घटना
खेत पर बने मकान में रहने वाली एक दिव्यांग महिला ने प्राथमिकी में बताया कि उसका पति फरीदाबाद में मजदूरी करता है और वह बच्चों के साथ अकेली रहती है। बृहस्पतिवार की देर रात करीब 1 बजे गांव का कन्हैयालाल उर्फ मोटू उसके घर में घुस आया। आरोप है कि उसने तमंचे के बल पर डराकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गया। पुलिस ने आरोपी कन्हैयालाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
दूसरी घटना
क्षेत्र की ही एक युवती ने गांव के चार युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 12 जुलाई को जब वह तबीयत खराब होने पर खेत की तरफ शाैच के लिए जा रही थी, तब चार युवकों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और दो अन्य आरोपियों ने उसका वीडियो बना लिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर भाग गए।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed