{"_id":"6a4bd3623c862082430b31db","slug":"woman-says-husband-has-illicit-relations-with-several-young-women-and-has-thrown-her-out-of-the-house-2026-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DM से न्याय की गुहार: महिला बोली- पति के कई युवतियों से अवैध संबंध, उनसे करवा रहा गंदा काम, हमें घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DM से न्याय की गुहार: महिला बोली- पति के कई युवतियों से अवैध संबंध, उनसे करवा रहा गंदा काम, हमें घर से निकाला
Mon, 06 Jul 2026 11:42 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनतीं डीएम डॉ.अंकुर लाठर व एसपी आरती सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑफीसर्स क्लब फतेहगढ़ में जिलाधिकारी व एसपी ने सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायत सुनी। महिला ने रोते हुए एसपी से शिकायत की कि उसका पति रैकेट चला रहा है। जबकि उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। एक जनप्रतिनिधि का करीबी होने से पुलिस भी पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, सीडीओ विनोद कुमार गौड़ आदि अधिकारियों के साथ शिकायतें सुनीं। कमालगंज क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शिकायत की कि उसके पति के कई युवतियों व महिलाओं से अवैध संबंध हैं। वह रैकेट चलाने के साथ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर लाखों रुपये की अवैध कमाई कर रहा है। पति अपने साथ कन्नौज, फतेहगढ़ व शमसाबाद की कई युवतियाें की गंदी फिल्में बनाकर बेचता है। इसके वीडियो भी उसके पास उपलब्ध हैं। विरोध करने पर सात नवंबर को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसकी छोटी दो पुत्रियों व दुधमुंहा पुत्र को भी छीन लिया। इससे वह मायके में रह रही है। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया।

इसके अलावा कादरीगेट थाना क्षेत्र की युवती ने पड़ोसी के खिलाफ छत कूदकर उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया। मोहल्ला हाथीखाना निवासी अजहर अहमद ने गैस एजेंसी मालिक के खिलाफ गैस पाइप व बीमा के नाम पर 600 रुपये अवैध वसूली की शिकायत की। नगला गुलाल निवासी सतेंद्र सिंह ने बुढ़नपुर निवासी युवक पर चार जुलाई को दुकान की गुल्लक से 10 रुपये निकालने व विरोध करने पर मारपीट की शिकायत की।
बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता की बहू पर भी बुरी नीयत
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव के युवक ने एसपी से शिकायत की कि उसका शराबी पिता वर्ष 2012 में अपनी पुत्री से दुष्कर्म के आरोप में नौ वर्ष की सजा काट चुका है। पिता के उत्पीड़न से मां की मौत हो चुकी है। विवाहित बहनें मायके नहीं आतीं। डेढ़ माह पूर्व उसकी शादी हुई। पांच जुलाई को वह किसी कार्य से बाहर गया था। नहाते समय पत्नी पर बाथरूम का दरवाजा खोलने का दबाव बनाया। न खोलने पर दरवाजा तोड़ दिया और पत्नी ने किसी तरह अपनी आबरू बचाई। युवक ने पिता के उत्पीड़न से निजात दिलाने की मांग की। संकिसा निवासी सदानंद ने लेखपाल पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के बाद भी कब्जा न दिलाने की शिकायत की। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय, एसडीएम गजराज सिंह, तहसीलदार विक्रम सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों के प्रतिनिधि आने पर एसडीएम नाराज
संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम यदुवंश सिंह ने समस्याओं को सुना है। इस दौरान बिरसिंहपुर के निवासी जितेंद्र सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर तालाब की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की शिकायत की। जितेंद्र ने बताया कि पूर्व प्रधान ने गांव के तालाब पर कब्जा कर निर्माण कर लिया है। वर्ष 2023 में तालाब पर कब्जा किए जाने के मामले में तहसीलदार के न्यायालय से जुर्माना लगाया गया था। राजस्व निरीक्षक को बेदखली करने के आदेश भी हुए थे। तीस साल बीत जाने के बाद भी कब्जा नहीं हट सका है। गांव नवादा की रीतू ने जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की है। गांव करनपुर दत्त निवासी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने मेड़बंदी कराने की मांग की है। विद्युत विभाग के जेई हर्ष सागर व एडीओ के न आने पर प्रभारी जेई शिवम तिवारी को भेज दिया। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी भी नहीं आए और अपना प्रतिनिधि भेज दिया। एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कोई भी प्रतिनिधि नहीं आएगा जो नामित अधिकारी हो वही संपूर्ण समाधान दिवस में आए।